गुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
IPL 2026: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 151 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बता दें कि बारिश के कारण ये मुकाबला 11-11 ओवर का कर दिया गया था।
- Written By: संजय बिष्ट
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो- सोशल मीडिया)
RR vs MI 11-11 Over Match 1st Inning Highlight: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 151 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। 11-11 ओवर के इस मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अब सवाल यह है कि क्या मुंबई इंडियंस इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल कर पाएगी।
जायसवाल और सूर्यवंशी ने दिलाई तूफानी शुरुआत
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ही ओवर में 22 रन ठोककर पारी को धमाकेदार शुरुआत दी। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए दबाव और बढ़ा दिया। उन्होंने बुमराह के ओवर में दो छक्के लगाए, जबकि तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट की भी जमकर धुनाई की गई।
सूर्यवंशी और पराग का अहम योगदान
राजस्थान को पहला झटका चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा, जब 81 रन के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। सूर्यवंशी ने आउट होने से पहले सिर्फ 14 गेंदों में 5 छक्कों और एक चौके की मदद से 39 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 20 रन जोड़े और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
SRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
जायसवाल बने मैच के हीरो
इस मुकाबले में सबसे बड़ी पारी यशस्वी जायसवाल के बल्ले से देखने को मिली। उन्होंने 32 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 77 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को 151 रनों का लक्ष्य दिया।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
शानदार फॉर्म में राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में बेहतरीन लय में नजर आ रही है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी और इस मैच में भी उसी आत्मविश्वास के साथ उतरी। रियान पराग की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी लगातार अच्छा खेल दिखा रहे हैं, जिससे टीम मजबूत नजर आ रही है।
