

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru Match Scorecard: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 31 मई की रात इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। ये लगातार दूसरी बार में जब आरसीबी आईपीएल की ट्रॉफी को जीती है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आरसीबी आईपीएल में ऐसी तीसरी टीम बन चुकी है, जिसने इसके खिताब पर लगातार दो बार कब्जा जमाया हो।
यदि बात करें इस मुकाबले की तो RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। रजत पाटीदार के इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबजों पर अच्छी खासी लगाम कसी। आरसीबी के गेंदबाजों ने कसी हुई बॉलिंग करते हुए गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रनों बनाने दिए। इसके जवाब में बेंगलुरु ने GT के द्वारा दिए गए टारगेट को 12 गेंद व 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। कुछ इस तरह से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB win IPL 2026 Trophy) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
बल्लेबाजी में आरसीबी के लिए इस ऐतिहासिक जीत में विराट कोहली शानदार प्रदर्शन किया। वो शुरुआत से लेकर RCB को जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे।उन्होंने 42 गेंदों पर 9 चौको व 3 छक्कों की मदद से 75 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली के अलावा सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 16 गेदों में 32 रन बनाए।
वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने 15, टिम डेविड ने 24 तो विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अर्शद खान को 1-1 विकेट मिला।
शुरुआत में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और जोश हेडलवुड ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इन दोनों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन और जेसन होल्डर तो जोश हेडलवुड ने शुभमन गिल (Shubman Gill) और अर्शद खान को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
फाइनल मैच में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले व सबसे किफायती गेंदबाजी करने वाले रासिक सलाम डार रहे। उन्होंने जीटी के बल्लेबाजों पर अच्छी-खासी लगाम कसी। डार ने निशांत संधु, राहुल तेवतिया और राशिद खान को आउट कर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, 4 ओवर में 6.80 की इकोनॉमी के साथ सिर्फ 27 रन खर्च किए।
बल्लेबाजी में गुजरात टाइटंस को उसके टॉप ऑर्डर ने काफी निराश किया। शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर और निशांत संधु आरसीबी के खिलाफ इस अहम मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकमयाब रहे। साई सुदर्शन 12, शुभमन गिल 10, जोसर बटलर 19 तो निशांत संधु 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वॉशिंगटन सुंदर ने जीटी के लिए सबसे ज्यादा 50 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने ये रन 37 गेंदों पर 5 चौको की मदद से बनाए। इसके अलवा अर्शद खान सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए।