BCCI ने किया कन्फर्म! T20 क्रिकेट में होगी रोहित शर्मा की वापसी, इस टूर्नामेंट में दिखेंगे खेलते
Rohit Sharma Wants To Play SMAT: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के बाद बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में खेलते दिख सकते हैं। रोहित ने टी20 टूर्नामेंट खेलने की इच्छा जताई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Wants To Play Syed Mushtaq Ali Trophy: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा पहले ही हामी भर चुके हैं। वहीं अब वो सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे। रोहित शर्मा चल रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के नॉकआउट मैचों में मुंबई के लिए खेलना चाहते हैं। इस टूर्नामेंट का नॉकआउट मुकाबला 12 से 18 दिसंबर तक इंदौर में खेले जाएंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा टी20 टूर्नामेंट में अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए खेलने की इच्छा जताई है। रिपोर्ट में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि रोहित ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के नॉकआउट में मुंबई के लिए खेलने की इच्छा जताई है।
हालांकि, रोहित शर्मा ने पिछले साल ही टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। रोहित शर्मा ने भारत के लिए 159 मैचों में 4231 रन बनाए। वो टी20आई में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मुकाबला 1 जून 2025 को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था। उस मैच में वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। यह क्वालीफायर-2 का मुकाबला था। जिसमें मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
इधर BCCI का कप्तानी को लेकर बड़ा ऐलान, उधर श्रेयस अय्यर का दिखा रौद्र रूप, मैदान पर जीत लिया यह बड़ा अवॉर्ड
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
BCCI के एक फैसले से खुश हुए रोहित और विराट के करोड़ों फैंस, इस साल दोनों Team India के लिए खेलेंगे 20 वनडे!
रोहित-हार्दिक को BCCI का अल्टीमेटम, अफगानिस्तान सीरीज से हो सकते हैं बाहर? चयन के लिए करना होगा ये काम
इस साल मुंबई के लिए खेला था रणजी ट्रॉफी
रोहित शर्मा ने इस साल की शुरुआत में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला था। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 23 से 25 जनवरी तक मुंबई के शरद पवार एकेडमी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला था। हालांकि, उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया। अभी रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त हैं। इस सीरीज के बाद वो मुंबई की टीम में शामिल हो जाएंगे।
सैयद मुश्ताक अली में मुंबई का शानदार प्रदर्शन
सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में मुंबई ने एलीट ग्रुप ए के पांच मुकाबले में चार जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही मुंबई की टीम टेबल टॉपर है। अगर मुंबई की टीम अपने अगले मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रहते हैं तो वह नॉकआउट में क्वालीफाई कर जाएंगे। मुंबई का कमान भारतीय खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर के हाथों में है।
यह भी पढ़ें: 240 का स्ट्राइक रेट! टीम इंडिया से बाहर होने के बाद रिंकू सिंह ने दिखाया रौद्र रूप, खेली तूफानी पारी
SMAT 2025 के ग्रुप स्टेज में भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ी जल्द ही टीम छोड़ देंगे क्योंकि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज की तैयारी करनी है, जो 9 दिसंबर को कटक में शुरू होगी।
यशस्वी जायसवाल भी खेल सकते हैं ये टूर्नामेंट
उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के चयनकर्ता रोहित शर्मा को टीम में शामिल कर सकते हैं। रोहित के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल के भी SMAT 2025 के नॉकआउट मैचों में मुंबई की ओर से खेलने की संभावना है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले जायसवाल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है, जिससे उनके SMAT नॉकआउट में उपलब्ध होने की उम्मीद बढ़ गई है। SMAT के समापन के बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे।
