IND vs SA: रांची में इतिहास रचने को तैयार रोहित–विराट, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया की…
IND vs SA: रोहित और विराट भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच एक साथ खेलने वाली जोड़ी बन जाएंगे। वहीं वो वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया की दूसरी जोड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों रांची पहुंच गई है। पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देगी।
इस मुकाबले के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी के साथ कोहली-रोहित की जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी, जिन्होंने एक साथ 391 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। फिलहाल रोहित-कोहली की जोड़ी ने भी अभी तक 391 इंटरनेशनल मैच साथ खेल चुके हैं। सबसे ज्यादा मैच एक साथ खेलने का रिकॉर्ड महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के नाम है। एक साथ दोनों ने 550 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी (भारतीय जोड़ी)
- 391 – रोहित/कोहली
- 391 – सचिन/द्रविड़
- 369 – द्रविड़/गांगुली
- 367 – सचिन/कुंबले
- 341 – सचिन/गांगुली
- 309 – कोहली/जडेजा
- 292 – सचिन/अज़हर
- 285 – कोहली/धोनी
सचिन तेंदुलकर के अलावा, राहुल द्रविड़ ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ 369 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह जोड़ी लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। वहीं, सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले 367 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में एक साथ नजर आ चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली के साथ 341 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह जोड़ी लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जबकि विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की जोड़ी 309 मुकाबलों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
BREAKING: टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए विराट कोहली, फैंस हैरान
BCCI के एक फैसले से खुश हुए रोहित और विराट के करोड़ों फैंस, इस साल दोनों Team India के लिए खेलेंगे 20 वनडे!
यह भी पढ़ें: कौन हैं सौरभ तिवारी? कैसे फिर से आ गए सुर्खियों में, विराट कोहली के साथ जितवा चुके हैं वर्ल्ड कप
टेस्ट सीरीज में भारत को 2-0 से मिली हार
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाई है। ऐसे में टीम इंडिया सीमित ओवरों की सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका से हिसाब बराबर करना चाहेगी। वनडे सीरीज में सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं विराट कोहली ने भी अंतिम मैच में अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी कर ली है।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरे मैच का आयोजन होगा। सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों के बीच अब तक वनडे में 94 मैच खेले गए
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में साल 1991 से अब तक कुल 94 मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीकी टीम ने अब तक 51 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि भारत ने 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की। इनके अलावा, 3 मुकाबले बेनतीजा रहे।
