रोहित शर्मा के चलते यशस्वी की फिर से हुई मुंबई टीम में वापसी, MCA अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा
Rohit Told Jaiswal To Stay With Mumbai: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज कुछ दिन पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिशन से एनओसी की मांग की थी। हालांकि फिर कुछ दिन बाद उन्होंने मुंबई के साथ वापस जुड़ने की इच्छा जताई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Told Jaiswal To Stay With Mumbai: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कुछ समय पहले मुंबई छोड़ने का मन बनाया था। वो मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेलना चाहते थे। लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही यशस्वी जायसवाल यू टर्न ले लिया और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जुड़ गए।
कुछ दिन पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से यशस्वी जायसवाल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए एनओसी की मांग की थी। जिसके बाद मुंबई ने उन्हें एनओसी प्रदान किया। ऐसा कहा जा रहा था गोवा में यशस्वी जायसवाल को कप्तानी करने का मौका मिलेगा। हालांकि कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपना मन बदल लिया। यह फैसले जायसवाल ने रोहित शर्मा के कहने पर लिया था।
रोहित शर्मा के समझाने के बाद बदला फैसला
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के हस्तक्षेप और अन्य खिलाड़ियों के साथ चर्चा के बाद जायसवाल ने गोना जाने का फैसला छोड़ दिया। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा गया कि रोहित ने जायसवाल को समझाया कि करियर के इस मोड़ पर राज्य बदलना सही नहीं है और साथ ही उन्हें भारत के लिए खेलने के उनके सपने को साकार करने में मुंबई की भूमिका की याद दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान
एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने किया बड़ा खुलासा
एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक के हवाले से कहा गया कि रोहित ने यशस्वी से अपने करियर के इस पड़ाव पर मुंबई में ही बने रहने को कहा। उन्होंने (रोहित ने) यशस्वी को समझाया कि मुंबई जैसी टीम के लिए खेलना बहुत गर्व और प्रतिष्ठा की बात है, जिसने रिकॉर्ड 42 बार रणजी ट्रॉफी जीती है।
रोहित ने यशस्वी से यह भी कहा कि उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई क्रिकेट की वजह से ही उसे अपनी प्रतिभा दिखाने और भारत के लिए खेलने का मंच मिला और इसके लिए उसे इस शहर का आभारी होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में ही उसने मैदानों पर क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर मुंबई की सभी आयु वर्ग की टीमों के लिए चुना गया।
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 पर बड़ा अपडेट! पंत-राहुल को पछाड़ ये खिलाड़ी बना सेलेक्टर्स का पसंदीदा विकेटकीपर
नाइक ने कहा कि रोहित और भारत तथा मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ अन्य दिग्गजों के साथ इस पर चर्चा करने के बाद जायसवाल ने हमें एक ईमेल भेजा जिसमें गोवा जाने के लिए उनकी एनओसी वापस लेने का अनुरोध किया गया था। हमने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
अप्रैल में मुंबई छोड़ने का किया था फैसला
इससे पहले अप्रैल में एमसीए को लिखे एक पत्र में 23 वर्षीय यशस्वी ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ गोवा जाने की योजना बना रहा है और इसलिए उसने एसोसिएशन से मुंबई छोड़ने और एक नई टीम में शामिल होने के लिए एनओसी देने का अनुरोध किया था।
जायसवाल अपने क्रिकेट के सपनों को पूरा करने के लिए 11 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश से मुंबई आ गए। 2020 में अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने से पहले वह धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए, जहां टीम उपविजेता रही और उन्हें प्लेयर-ऑफ़-द-टूर्नामेंट चुना गया। एक साल पहले उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए दोहरा शतक लगाकर तहलका मचा दिया था।
