रोहित शर्मा के चलते यशस्वी की फिर से हुई मुंबई टीम में वापसी, MCA अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Told Jaiswal To Stay With Mumbai: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज कुछ दिन पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिशन से एनओसी की मांग की थी। हालांकि फिर कुछ दिन बाद उन्होंने मुंबई के साथ वापस जुड़ने की इच्छा जताई।
रोहित शर्मा के चलते यशस्वी की फिर से हुई मुंबई टीम में वापसी, MCA अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Rohit Told Jaiswal To Stay With Mumbai: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कुछ समय पहले मुंबई छोड़ने का मन बनाया था। वो मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेलना चाहते थे। लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही यशस्वी जायसवाल यू टर्न ले लिया और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जुड़ गए।

कुछ दिन पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से यशस्वी जायसवाल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए एनओसी की मांग की थी। जिसके बाद मुंबई ने उन्हें एनओसी प्रदान किया। ऐसा कहा जा रहा था गोवा में यशस्वी जायसवाल को कप्तानी करने का मौका मिलेगा। हालांकि कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपना मन बदल लिया। यह फैसले जायसवाल ने रोहित शर्मा के कहने पर लिया था।

रोहित शर्मा के समझाने के बाद बदला फैसला

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के हस्तक्षेप और अन्य खिलाड़ियों के साथ चर्चा के बाद जायसवाल ने गोना जाने का फैसला छोड़ दिया। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा गया कि रोहित ने जायसवाल को समझाया कि करियर के इस मोड़ पर राज्य बदलना सही नहीं है और साथ ही उन्हें भारत के लिए खेलने के उनके सपने को साकार करने में मुंबई की भूमिका की याद दिलाई।

एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने किया बड़ा खुलासा

एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक के हवाले से कहा गया कि रोहित ने यशस्वी से अपने करियर के इस पड़ाव पर मुंबई में ही बने रहने को कहा। उन्होंने (रोहित ने) यशस्वी को समझाया कि मुंबई जैसी टीम के लिए खेलना बहुत गर्व और प्रतिष्ठा की बात है, जिसने रिकॉर्ड 42 बार रणजी ट्रॉफी जीती है।

रोहित ने यशस्वी से यह भी कहा कि उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई क्रिकेट की वजह से ही उसे अपनी प्रतिभा दिखाने और भारत के लिए खेलने का मंच मिला और इसके लिए उसे इस शहर का आभारी होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में ही उसने मैदानों पर क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर मुंबई की सभी आयु वर्ग की टीमों के लिए चुना गया।

नाइक ने कहा कि रोहित और भारत तथा मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ अन्य दिग्गजों के साथ इस पर चर्चा करने के बाद जायसवाल ने हमें एक ईमेल भेजा जिसमें गोवा जाने के लिए उनकी एनओसी वापस लेने का अनुरोध किया गया था। हमने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

अप्रैल में मुंबई छोड़ने का किया था फैसला

इससे पहले अप्रैल में एमसीए को लिखे एक पत्र में 23 वर्षीय यशस्वी ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ गोवा जाने की योजना बना रहा है और इसलिए उसने एसोसिएशन से मुंबई छोड़ने और एक नई टीम में शामिल होने के लिए एनओसी देने का अनुरोध किया था।

जायसवाल अपने क्रिकेट के सपनों को पूरा करने के लिए 11 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश से मुंबई आ गए। 2020 में अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने से पहले वह धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए, जहां टीम उपविजेता रही और उन्हें प्लेयर-ऑफ़-द-टूर्नामेंट चुना गया। एक साल पहले उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए दोहरा शतक लगाकर तहलका मचा दिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com