टेस्ट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा की मैदान पर हुई वापसी, छक्के-चौके लगाते वीडियो हुआ वायरल
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हाल में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उसके बाद रोहित पहली बार अभ्यास करते दिखें। आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों के लिए रोहित शर्मा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: भारतीय टेस्ट टीम से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा पहली बार मैदान पर दिखें। आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों के लिए रोहित फिर से अभ्यास शुरू कर दिए हैं। आईपीएल को दोबारा से 17 मई से शुरू किया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के कारण इस टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था।
अब फिर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत 17 मई से होने जा रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगी। वहीं मुंबई इंडिया अपना मुकाबला 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 26 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने शुरू किया अभ्यास
मुंबई इंडियंस अपने बाकी बचे मुकाबले के लिए अभ्यास शुरू कर दी है। रोहित शर्मा ने अपने टीम के साथी तिलक वर्मा, कर्ण शर्मा, मिचेल सेंटनर और रॉबिन मिंज के साथ मुंबई के प्रतिष्ठित स्टेडियम में मंगलवार शाम को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। मुंबई इंडियंस ने इस ट्रेनिंग सत्र से रोहित शर्मा की नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
रोहित शर्मा फॉर्म में लौटे
इस सीजन के पहले कुछ मैचों में रन बनाने के लिए संघर्ष करने के बाद 20 अप्रैल को रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे उनका फॉर्म वापस आ गया। इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में 70 रन बनाए, जिससे मुंबई को 7 विकेट से जीत मिली। उसके बाद रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 53 रन बनाए और मुंबई को 100 रन से बड़ी जीत दिलाई।
रोहित शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका और संन्यास का ऐलान
रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में छह खिताबों के साथ संयुक्त रूप से सबसे सफल खिलाड़ी हैं, और आने वाले दिनों में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने रहेंगे। आईपीएल 2025 के प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में मुंबई इंडियंस अभी भी जीवित है और रोहित शर्मा का प्रदर्शन उनकी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।
रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया
रोहित अब तक के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं और 7 मई को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर की जिसके ज़रिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की पुष्टि की। अपने 11 साल के टेस्ट करियर के दौरान रोहित ने 67 मैच खेले और 12 शतकों और 18 अर्द्धशतकों की मदद से 4301 रन बनाए।
