Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत सरकार का धन्यवाद…रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर कही ये बात; देश को जिताने की कोशिश जारी रहेगी

Rohit Sharma Padma Shri: 'पद्म श्री' से सम्मानित होने को रोहित शर्मा ने खास पल बताते हुए उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने क्रिकेट करियर में उनका साथ दिया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 03, 2026 | 04:07 PM

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohit Sharma Achievements: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ‘पद्म श्री’ से सम्मानित होने पर आभार जताते हुए इसे अपने और परिवार के लिए एक खास पल बताया है। रोहित का कहना है कि वह भारत के लिए मैच जीतना जारी रखेंगे। ‘पद्म श्री’ से सम्मानित होने को रोहित शर्मा ने खास पल बताते हुए उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने क्रिकेट करियर में उनका साथ दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दूरदर्शन स्पोर्ट्स की ओर से शेयर किए गए वीडियो में रोहित ने कहा, “पद्म श्री मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत खास पल है। मैं इस सम्मान के लिए भारत सरकार का धन्यवाद करता हूं। मैं उन सभी लोगों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफियां जीतने की मेरी कोशिश हमेशा जारी रहेगी। धन्यवाद। जय हिंद।”

पद्मश्री अवॉर्ड की घोषणा पर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भारत सरकार का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए इस पल को अपने और अपने परिवार के लिए बेहद खास बताया। साथ ही उन्होंने अपने करियर में आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने और देश के लिए और अधिक मैच व ट्रॉफियां जीतने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई… pic.twitter.com/ekbJ0EGuNo — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) February 3, 2026

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup के बाद अब IPL से भी बाहर होंगे पैट कमिंस? SRH के कप्तान का बड़ा खुलासा

भारत के खिलाफ जिसे जीत की चाबी समझ रहा था पाकिस्तान…उसके बाॅलिंग ऐक्शन पर उठे सवाल, अंपायर ने बता दी सच्चाई

संपादकीय: पाक-बांग्लादेश की निकटता खतरनाक, 1971 का सच भुलाया जा रहा है!

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के ‘इनकार’ ने डुबोए 4,500 करोड़, BCCI-PCB या ICC…किसे लगेगा चूना?

2007 में रोहित शर्मा ने किया था डेब्यू

रोहित शर्मा ने साल 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। पिछले 19 वर्षों में वह तीनों फॉर्मेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने बतौर बल्लेबाज और कप्तान, भारतीय क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है।

भारत को जिताया दो आईसीसी ट्रॉफी

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतकर सबसे छोटे फॉर्मेट में आईसीसी खिताब का लंबा इंतजार खत्म किया। अगले ही साल भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जिताया।

रोहित शर्मा का करियर

रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 67 मैच खेले, जिसकी 116 पारियों में 40.57 की औसत के साथ 4,301 रन बनाए। इस दौरान 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा, उन्होंने 282 वनडे मुकाबलों में 48.84 की औसत से 11,577 रन बनाए। इस दौरान 33 शतक और 61 अर्धशतक लगाए। रोहित शर्मा भारत की तरफ से 159 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतकों के साथ 4,321 रन जुटाए, जिससे वह इस फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup के वार्म-अप मैच में दरवेश रसूली का धमाका, अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 61 रनों से रौंदा

भले ही रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वह अभी भी वनडे में टीम के लिए शानदार रन बना रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि रोहित वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलें।

Rohit sharma reacts to receiving padma shri award

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 04:02 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Cricket News
  • Indian Cricket Players
  • Indian Cricket Team
  • Rohit Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.