Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICC ने जारी की विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम, रोहित शर्मा कप्तान, भारत के 6 खिलाड़ी भी शामिल

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Nov 20, 2023 | 05:56 PM

आईसीसी वर्ल्ड कप प्लेइंग 11 (PIC Credit: X)

Follow Us
Close
Follow Us:

दुबई: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को विश्व कप (World Cup 2023) की समाप्ति के बाद सोमवार टूर्नामेंट की आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ टीम का कप्तान (Best Captain of the ICC team) बनाया गया जिसमें टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) सहित छह भारतीयों को एकादश में जगह मिली है। भारत को रविवार को अहमदाबाद में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिसने अपना छठा विश्व कप खिताब जीता।

रोहित ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान आक्रामक और निडर बल्लेबाजी की जिसके लिए उनकी काफी सराहना हुई। भारतीय कप्तान 11 मैच में एक शतक और तीन अर्धशतक से 54.27 के औसत से 597 रन बनाकर कोहली के बाद टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। किसी एक विश्व कप में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली ने तीन शतक और छह अर्धशतक से 765 रन बनाए।

Rohit Sharma is the captain in ICC World cup XI. Even icc knows Rohit Sharma's efforts! WE LOVE YOU ROHIT SHARMA pic.twitter.com/OXYqvwIXow — ᴘʀᴀᴛʜᴍᴇsʜ⁴⁵ (@45Fan_Prathmesh) November 20, 2023

सम्बंधित ख़बरें

National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब

भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच

ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान

World Squash Championship: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त

टूर्नामेंट के दौरान कोहली सेमीफाइनल में अपने 50वें शतक के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहे। आईसीसी की टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम में आधे से अधिक भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी दर्शाती है कि भारत ने भले ही खिताब नहीं जीता हो लेकिन मेजबान टीम टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम थी जिसने लगातार 10 मैच जीते।

विकेटकीपर बल्लेबाज और उप कप्तान लोकेश राहुल को भी टीम में जगह मिली। वह एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 75.33 के औसत से 542 रन बनाकर टूर्नामेंट में आठवें सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लीग चरण के शुरुआती चार मैचों से बाहर रहने के बावजूद मोहम्मद शमी सिर्फ सात मैच में 10.70 के औसत से 24 विकेट चटकाकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘‘पुरुष क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ चार खिलाड़ियों ने विश्व कप में शमी के 55 विकेट से अधिक विकेट चटकाए हैं जो लसिथ मलिंगा (56), मिशेल स्टार्क (65), मुथैया मुरलीधरन (68) और ग्लेन मैकग्रा (71) हैं लेकिन शमी ने ये विकेट अपने से आगे मौजूद खिलाड़ियों से 10 कम मैचों में चटकाए हैं।”

विश्व कप में 11 मैच में 18.65 के औसत से 20 विकेट के साथ चौथे सबसे सफल गेंदबाज रहे भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह को भी आईसीसी एकादश में जगह मिली है। आईसीसी ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट में एक से अधिक मैच खेलने वाला कोई भी गेंदबाज बुमराह की 4.06 की इकोनॉमी रेट से बेहतर गेंदबाजी नहीं कर पाया- यह आंकड़ा इसलिए भी बेजोड़ है क्योंकि वह काफी बार उस समय गेंदबाजी करते हैं जब क्षेत्ररक्षण की सीमाएं लागू होती हैं।”

ऑलराउंडर के रूप में भारत के रविंद्र जडेजा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को टीम में जगह मिली है। आईसीसी ने कहा, ‘‘भारत के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने बीच के ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और लगातार किफायती गेंदबाजी की।” विश्व कप समाप्त होने के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप को अलविदा कहने वाले दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को दो सलामी बल्लेबाजों में से एक के रूप में टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार शतक जड़े।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को मिली है जो भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ दबदबा बनाने वाले एकमात्र गेंदबाज रहे। उन्होंने लीग चरण और फिर सेमीफाइनल दोनों मुकाबलों में भारत के खिलाफ शतक जड़ा। मिशेल दो शतक और इतने ही अर्धशतक से 10 मैच में 552 रन बनाकर टूर्नामेंट के पांचवें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। 

श्रीलंका का विश्व कप अभियान निराशाजनक रहा लेकिन उसके युवा गेंदबाज दिलशान मदुशंका नौ मैच में 21 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। विश्व कप के 11 मैच में 23 विकेट के साथ टूर्नामेंट के दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर एडम जंपा को भी एकादश में जगह मिली है जबकि दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जी 12वें खिलाड़़ी होंगे।  

आईसीसी की टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम:  

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, विराट कोहली, डेरिल मिशेल, लोकेश राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, एडम जंपा और दिलशान मदुशंका।

Rohit sharma is the captain in icc world cup xi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2023 | 05:56 PM

Topics:  

  • ICC
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.