-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Becomes First Captain To Win Player Of The Match Award In Champions Trophy Final
Champions Trophy के फाइनल में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। इस मैच में शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार लेते ही इतिहास रच दिया।

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। इस मैच में शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार लेते ही इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा पहले कप्तान बने, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्लेयर ऑफ मैच का पुरस्कार जीता।
रोहित ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में 76 रनों की पारी खेली। इस दौरान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के लगा। उन्होंने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की।
रोहित आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने के बाद दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए। क्लाइव लॉयड, रिकी पोंटिंग और एमएस धोनी के बाद रोहित शर्मा फाइनल में मैन ऑफ द मैच हासिल करने वाले चौथे कप्तान हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
आईसीसी फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले कप्तान
- क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज) – 1975 वनडे विश्व कप
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 2003 वनडे विश्व कप
- एमएस धोनी (भारत) – 2011 वनडे विश्व कप
- रोहित शर्मा (भारत) – 2025 चैंपियंस ट्रॉफी
वेस्टइंडीज के कप्तान लॉयड ने 1975 के विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 जून 1975 को लॉर्ड्स में 102 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता था। लॉयड ने शतक के अलावा मैच में एक विकेट भी लिया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 2003 के वनडे विश्व कप फाइनल में पोंटिंग ने नाबाद 140 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता था।
धोनी 2011 के वनडे विश्व कप के फाइनल में 79 गेंदों पर 91 रन बनाकर नाबाद रहे और प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत की चार विकेट की जीत ने रोहित को लॉयड, पोंटिंग, धोनी और पैट कमिंस के बाद एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पांचवें कप्तान बन गए।
आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 4 (2003 वनडे विश्व कप, 2007 वनडे विश्व कप, 2006 चैंपियंस ट्रॉफी, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी)
- एमएस धोनी (भारत): 3 (2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी)
- क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज): 2 (1975 वनडे विश्व कप, 1979 वनडे विश्व कप)
- पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया): 2 (2023 विश्व कप, 2023 वनडे विश्व कप)
- रोहित शर्मा (भारत): 2 (2024 टी20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी)
लॉयड ने वेस्टइंडीज के कप्तान के रूप में दो वनडे विश्व कप खिताब (1975, 1979) जीते। वहीं पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए 2003 और 2007 में वनडे विश्व कप खिताब और 2006 और 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीते। धोनी ने 2007 में भारत के कप्तान के रूप में टी20 विश्व कप खिताब जीता और 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब अपने नाम किया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कमिंस ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे विश्व कप खिताब जीता। रोहित ने पिछले साल जून में बतौर भारतीय कप्तान अपना पहला आईसीसी खिताब जीता था। उनकी कप्तानी में भारत ने 29 जून 2024 को केंसिंग्टन ओवल में खेले गए 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया था।
Rohit sharma becomes first captain to win player of the match award in champions trophy final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














