Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली! घरेलू क्रिकेट में दिखाएंगे जलवा

मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर है कि दलीप ट्रॉफी में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। जिसमें नाम कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली का भी है। यह टूर्नामेंट 5 सितंबर से 24 सितंबर के बीच खेला जाना है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Aug 12, 2024 | 03:36 PM

रोहित शर्मा और विराट कोहली (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के घरेलू क्रिकेट दलीप ट्रॉफी में टीम इंडिया के कई दिग्गज और सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस टूर्नामेंट का आगाज 5 सितंबर से होने वाला है। इस टूर्नामेंट में चयनकर्ता टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का चयन भी कर सकते हैं। जिसमें भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी शामिल है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर है कि दलीप ट्रॉफी में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। जिसमें नाम कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली का भी है। साथ ही केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव जैसे कई खिलाड़ी खेलेंगे। हालांकि इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने के चांस काफी कम है।

Dileep Trophy updates (Espncricinfo): – Kohli, Rohit, Ashwin and Bumrah unlikely to feature in the opening match.
– Shami likely to be asked to play.
– KL, Pant, Gill, Surya, Jaiswal, Sarfaraz and Patidar set to play. pic.twitter.com/kwtS7dPMcV
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 12, 2024

भारत को इस साल मतलब आखिरी के चार महीनों में 10 टेस्ट मुकाबले खेलने हैं। जिसमें से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मुकाबले भारत में ही होना है। यह सभी मैच विश्व टेस्ट चैपिंयनशिप के नजरिए से काफी अहम है। इसलिए इन मुकाबलों से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे तो उनका अभ्यास भी हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

विराट कोहली और रोहित शर्मा बना रहे भारत की वनडे रणनीति, भारतीय टीम के कोच ने किया बड़ा खुलासा

IND vs NZ: राजकोट में रोहित शर्मा की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, 2 छक्के लगाते ही रचेंगे इतिहास

IND vs NZ: राजकोट में श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, 34 रन बनाते ही विराट कोहली का छोड़ेंगे पीछे

पहले बल्ले से जिताया मैच…फिर विराट कोहली ने की दिल जीतने वाली बात, मां को लेकर दिया भावुक बयान

जानकारी के लिए बता दें कि रोहित और विराट को दलीप ट्रॉफी खेलते देख उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे। साथ ही लोगों के बीच घरेलू क्रिकेट को लेकर क्रेज भी देखने मिल सकता है, क्योंकि इन दोनों स्टार खिलाड़ी के फैंस काफी हैं, जो उन्हें कहीं भी बस खेलता देखना पसंद करते हैं। दलीप ट्रॉफी 5 सितंबर से 24 सितंबर के बीच खेला जाना है।

यह भी पढ़ें- मनु भाकर और नीरज चोपड़ा के बीच पनप रही है मोहब्बत! वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

ज्ञात हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। जहां रोहित का प्रदर्शन काफी शानदार था, लेकिन विराट अपने फॉर्म से जुझते हुए दिखाई दिए। ऐसे में अगर वह दलीप में खेलते हैं तो इससे उनका फॉर्म भी सुधर जाएगा, जिसका फायदा उनके साथ ही साथ टीम इंडिया को भी होगा।

Rohit sharma and virat kohli may play duleep trophy 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 12, 2024 | 03:36 PM

Topics:  

  • Rohit Sharma
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.