Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शतक से चूके रियान पराग, स्टेडियम पर भावुक हुई मां, सोशल मीडिया पर वायरल हुई इमोशनल तस्वीर

रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ 95 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर इतिहास भी रच दिया। इसके बाद जब रियान पराग आउट हुए तो उनकी मां को काफी भावुक देखा गया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 05, 2025 | 12:32 AM

रियान पराग और उनकी मां (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमयर लीग का 53वां मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थी। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने राजस्थान के सामने 206 रन का स्कोर रखा। कोलकाता के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 205 रन बना सकी। अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम कोलकाता से 1 रन के अंतर से मात खा गई।

हालांकि राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में हार गई, लेकिन केकेआर के खिलाफ कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के बाद सब लोग उनकी प्रशंसा करने लगे। दरअसल, रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ 95 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर इतिहास भी रच दिया। उन्होंने पहले मोईन अली की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती की पहली गेंद पर भी छक्का जड़ डाला।

बेटे के आउट होते हुआ भावुक हुई रियान की मां

हालांकि रियान पराग ने 95 रन की विस्फोटक पारी खेली। बावजूद इसके वो टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे। उन्हें 95 के स्कोर पर हर्षित राणा ने अपना शिकार बनाया। रियान पराग के आउट होते ही उनकी मां का दिल भी टूट गया। इससे पहले जब रियान छक्के लगा रहे थे, उस वक्त उनकी मां बहुत खुश नजर आ रही थी। लेकिन उनकी ये खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। अब बेटे के आउट होने का बाद उनका दुखी रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि रियान पराग ने 95 की पारी के दौरान 8 छक्के और 6 चौके लगाए थे।

सम्बंधित ख़बरें

श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल

MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डिकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी

CSK फैंस के लिए खुशखबरी, टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे MS Dhoni, क्या SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’?

खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोमांचक रहा मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच का ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में आरआर को जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी। इस बीच शुभम दुबे ने कुछ शॉट्स दिखाए। जिसके बाद अंतिम गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी। लेकिन वैभव अरोड़ा के इस गेंद पर शुभम बड़ी हिट नहीं लगा सके। जिसके बाद 1 रन से कोलकाता मुकाबला जीत गया।

Riyan parag got out on 95 runs his mothers heart broke

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2025 | 10:14 PM

Topics:  

  • IPL 2026
  • Kolkata Knight Riders
  • Rajasthan Royals
  • Riyan Parag

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.