गुवाहाटी टेस्ट में ऋषभ पंत हासिल कर सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, MS Dhoni के बाद ऐसा करने वाले…
Rishabh Pant: भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दूसरे टेस्ट मैच में कप्तानी करते ही धोनी के बाद कप्तानी करने वाले दूसरे विकेटकीपर बनेंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
Rishabh Pant to follow in MS Dhoni’s footsteps: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऋषभ पंत एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। 22 नवंबर, शनिवार से इस मुकाबले की शुरुआत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ गुवाहाटी गए हैं लेकिन गर्दन की इंजरी से वह पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। गिल गुरुवार को अभ्यास सत्र में भी भारतीय टीम के साथ नहीं थे। ऐसे में उनका गुवाहाटी टेस्ट से बाहर रहना लगभग तय है। हालांकि, वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
शुभमन गिल की जगह पंत करेंगे कप्तानी
शुभमन गिल की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। पंत टीम के उपकप्तान हैं, ऐसे में पूरी संभावना है कि वही कप्तानी करेंगे। वहीं गिल की जगह प्लेइंग इलेवन में साई सुदर्शन या फिर देवदत्त पड्डिकल को जगह दी जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Vaibhav Sooryavanshi Brother Century: भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक, वैभव सूर्यवंशी ने खास अंदाज में दी बधाई
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
Navabharat Nishanebaaz: क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को मिला पिता का साथ, BCCI ने दी मंजूरी
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
यह भी पढ़ें: IND vs SA: शुभमन गिल की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, बल्लेबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा
धोनी के बाद कप्तानी करने वाले दूसरे विकेटकीपर बनेंगे
ऋषभ पंत पहली बार भारतीय टीम की टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी करेंगे। एमएस धोनी के बाद टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले वह दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा के बाद ऋषभ पंत को ही भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान माना जा रहा था, लेकिन इंजरी की वजह से उनका लंबे समय तक क्रिकेट से बाहर रहना और इस दौरान शुभमन गिल का निरंतर उम्दा प्रदर्शन, पंत को कप्तानी की दौर में पीछे कर गया।
टी20 मैचों में की है कप्तानी
पंत ने इसके पूर्व 5 टी20 मैचों में भारत की कप्तानी की है। टीम इंडिया ने 2 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच का परिणाम नहीं निकला। ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट में भारत के लिए बेहद अहम हैं। वे तेजी से रन बनाते हुए मैच के परिणाम भारत के पक्ष में करते रहे हैं। पंत ने 48 टेस्ट मैचों की 84 पारियों में 8 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 3,456 रन बनाए हैं। (IANS इनपुट के साथ)
