Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टेस्ट क्रिकेट में वापसी को तैयार ऋषभ पंत, 632 दिन बाद बांग्लादेश के खिलाफ गरजेगा बल्ला

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो साल में अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं और बुधवार को नेट अभ्यास के दौरान उन्होंने अपने पुराने खेल की झलक पेश की। भयावह कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद क्रिकेट के मैदान पर शीर्ष स्तर पर वापसी करना साधारण बात नहीं है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Sep 18, 2024 | 07:26 PM

ऋषभ पंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चेन्नई: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लगभग दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। उन्हें फैंस रेड बॉल क्रिकेट में खेलते हुए देखना चाहते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए उन्होंने नेट्स में भी प्रैक्टिस की है।

भयावह कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद क्रिकेट के मैदान पर शीर्ष स्तर पर वापसी करना साधारण बात नहीं है। इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि पंत को पिछला टेस्ट मैच खेले हुए 632 दिन बीत चुके हैं। संयोग ने उन्होंने अपना पिछला टेस्ट भी बांग्लादेश के खिलाफ ही 2022 में खेला था।

पंत अब इसी टीम के खिलाफ बृहस्पतिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में वापसी करने को तैयार हैं। इस बीच टीम के क्रिकेट परिदृश्य में तो अधिक बदलाव नहीं आाय लेकिन टीम में जगह बनाने के कुछ मजबूत दावेदार सामने आए। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में ध्रुव जुरेल ने अपनी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से प्रभावित किया।

सम्बंधित ख़बरें

फिर दोहराया गया KL राहुल वाला कांड? ऋषभ पंत को सरेआम डांटते दिखे मालिक गोयनका, VIDEO ने मचाया बवाल!

ऋषभ पंत को भारी पड़ा मिचेल मार्श का जीवनदान! अपनी ही गलती का हुए शिकार, DC के खिलाफ फेल रहे लखनऊ के कप्तान

MI से किया ट्रेड, मैच में फिर भी नहीं मिली जगह, अर्जुन तेंदुलकर को LSG ने इम्पैक्ट प्लेयर तक नहीं माना

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुरेश की शानदार जीत, सचिन ने तीसरे दिन कड़े मुकाबले में जीत हासिल की

यह भी पढ़ें- गंभीर पढ़ते थे ‘हनुमान चालीसा’ तो कोहली ने किया था ‘शिव’ का जाप… ऐसे की थी दोनों ने गेंदबाजों की धूलाई

अगर टीम प्रबंधन इस मैच के लिए जुरेल को ही खिलाने का फैसला करता तो कोई भी टीम को दोष नहीं दे सकता था लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पंत की अहमियत के बारे में बताया। गंभीर ने मैच पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि वह (बल्लेबाज के तौर पर) कितना विध्वंसक हो सकता है और टेस्ट क्रिकेट में वह क्या कर सकता है। उसने दुनिया भर में हर जगह रन बनाए हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमेशा अच्छा होता है कि उसके जैसा कोई ऐसा खिलाड़ी हो जो हमारे लिए मैच में जीत की राह तैयार कर सके और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह बहुत प्रभाव भी डाल सके।”

पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी सफेद गेंद के प्रारूप के साथ की और वह टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे लेकिन लंबे प्रारूप में कौशल और एकाग्रता को लेकर अलग तरह की चुनौती होती है। पंत ने हाल ही में बेंगलुरू में दलीप ट्रॉफी मैच में भारत बी के लिए खेलते हुए लाल गेंद के क्रिकेट के लिए तैयार होने की झलक पेश की।

भारत ए के खिलाफ पहली पारी में 10 गेंदों पर सात रन बनाने के बाद पंत ने दूसरी पारी में 47 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों से 61 रन बनाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। पंत ने उस मैच में दूसरी पारी में पांच कैच सहित कुल सात कैच भी लपके। जुरेल इस दौरान भारत ए के लिए खेले लेकिन यह स्पष्ट था कि इस मुकाबले में नजरें पंत पर ही रहेंगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Rishabh pant return in test cricket after 632 days will play against bangladesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2024 | 07:26 PM

Topics:  

  • Rishabh Pant
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.