ऋषभ पंत से बातचीत करते हुए संजीव गोयनका (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल में बीती रात फिर से वैसी ही तस्वीर देखने को मिली जो पिछले साल यानी आईपीएल 2024 में पूरी दुनिया ने देखी थी। मौजूदा सीजन का पहला मैच हारने के बाद लखनऊ के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत की ‘क्लास’ लगाई गई। फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका बाउंड्री के ठीक बाहर डगआउट के सामने ऋषभ से सवाल करते नजर आए। इस तस्वीर ने पिछले साल केएल राहुल को दी गई डांट की याद दिला दी।
दरअसल, 24 मार्च को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 18वें सीजन का अपना पहला मैच खेला था। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आखिरी ओवर में हरा दिया। ऋषभ पंत के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। 27 करोड़ की बोली के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ लखनऊ के लिए अपने पहले मैच में खाता भी नहीं खोल सके।
बाद में आखिरी ओवर में अगर वह स्टंपिंग करने से नहीं चूकते तो लखनऊ मैच जीत सकता था। एलएसजी के नए कप्तान ऋषभ पंत ने एक बार फिर छह गेंदों में 0 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया। कुलदीप यादव ने उन्हें बाउंड्री पर फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया। बल्लेबाजी में फ्लॉप होने के बाद ऋषभ विकेटकीपिंग में भी फेल रहे।
आखिरी ओवर में जब दिल्ली कैपिटल्स को छह रन चाहिए थे और नौ विकेट गिर चुके थे, तब ऋषभ पंत ने शाहबाज अहमद की पहली ही गेंद पर मोहित शर्मा को स्टंप करने का सुनहरा मौका गंवा दिया। वरना मैच लखनऊ की झोली में जाता। इन घटनाक्रमों के बाद पंत और फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनकी की ऋषभ पंत के साथ बातचीत वायरल हो गई।
LSG की हार के बाद ऋषभ पंत को पड़ी डांट? लखनऊ सुपर जायंट्स की इस हार के बाद फ्रेंचाइज के मालिक संजीव गोयनका को मैदान पर देखा गया. संजीव गोयनका पिछले सीजन भी काफी सुर्खियों में आए थे, जब LSG की हार के बाद उनकी केएल राहुल के साथ तीखी बहस हुई थी. हालांकि, इस बार वह पंत को कुछ… pic.twitter.com/bbfMdU3rvz — Dr Ashish Srivastava (@Aasoupdate) March 25, 2025
सोशल मीडिया पर यूजर्स संजीव गोयनका और पंत के बीच हुई बातचीत को इस सवाल के साथ के साथ पोस्ट कर रह हैं कि क्या LSG की हार के बाद ऋषभ पंत को डांट पड़ी है? वहीं कुछ लोग इस पिछले साल वाली घटना से जोड़कर देख रहे हैं।
Last year it was K L Rahul who got abused by LSG owner Sanjeev Goenka after defeats. This season Rishabh Pant is probably getting the same treatment from him. Pant missed a match winning stump on 19.1. after that Ashutosh Sharma snatched the match. #DCvLSG #IPL2025 pic.twitter.com/ChYpCFcbrH — Ganpat Teli (@gateposts_) March 25, 2025
दिल्ली कैपिटल्स ने ‘इम्पैक्ट सब’ आशुतोष शर्मा की 31 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की तूफानी पारी की मदद से 19.3 ओवर में एक विकेट से मैच जीत लिया। आशुतोष ने शाहबाज अहमद की गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले निकोलस पूरन (75) और मिशेल मार्श (72) के अर्धशतकों की मदद से वापसी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स को आठ विकेट पर 209 रन पर रोक दिया था। दिल्ली की तरफ से मिशेल स्टारक्ग ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए थे।