ऋषभ पंत ने वर्ल्ड क्रिकेट में रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
ऋषभ पंत ने लीड्स में शतक लगाते ही एक बड़ा कारनामा किया है। वो इंग्लैंड में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
लीड्स: इंग्लैंड में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मुकाबले की पहली पारी में ऋषभ पंत ने शतक लगाकर एक बड़ा कारनामा किया है। पंत वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पंत ने इंग्लैंड में तीन शतक बनाए हैं। वो इंग्लैंड की सरजमीं पर तीन शतक बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
इंग्लैंड में भारत के लिए अपना 10वां टेस्ट खेल रहे पंत ने लीड्स में 100वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्पिनर शोएब बशीर को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान पंत ने अपनी पारी में कुल 146 गेंदों का सामना किया। जिसमें उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। 18 अगस्त, 2018 को नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पंत ने अपना पहला टेस्ट शतक इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल (सितंबर, 2018 में 114) और दूसरा एजबेस्टन (जुलाई, 2022 में 146) में लगाया था।
134 रन बनाकर आउट हुए पंत
पंत पहली पारी में भारत के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और कप्तान शुभमन गिल (147) के साथ चौथे विकेट के लिए 209 रन जोड़े। उन्होंने टेस्ट मैच के पहले दिन 102 गेंदों पर 65 रन बनाए और दूसरे दिन के खेल के सुबह के सत्र में शेष 35 रन पूरे किए। 134 रन बनाकर पंत आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
टेस्ट मैचों में पंत के शतक
- इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 114 रन (2018)
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 159* रन (2019)
- इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 101 रन (2021)
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में 100* रन (2022)
- इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में 146 रन (2022)
- बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में 109 रन (2024)
- इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 105* रन (2025)
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाकर ऋषभ पंत ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धोनी ने अपने नौ साल के टेस्ट करियर (2005 से 2014 तक) में 90 मैच खेले और छह शतक बनाए थे। वहीं, पंत जो कि अपने 44वें टेस्ट में खेल रहे हैं, अब सात शतकों के साथ भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं।
पंत ने इस पारी में 6 छक्के लगाए। इसके साथ ही शुक्रवार को उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा और शनिवार को एमएस धोनी के 78 छक्कों के आंकड़े को पार करते हुए भारत के तीसरे सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
