ऋषभ पंत ने किया बड़ा कारनामा, दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले…
ऋषभ पंत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मैच के दोनों पारियों में शतक लगाया। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के दोनों पारियों में शतक लगाकर ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। पंत ने इस मैच की पहली इंनिग में 134 और दूसरी इनिंग में 118 रनों की पारी खेली। एक मैच के दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
पंत से पहले बतौर बल्लेबाज ये कारनामा भारत के 6 बल्लेबाजों ने किया है। जिसमें विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा का नाम शामिल है। सभी ने दोनों पारियों में शतक लगाया। पंत इंग्लैंड में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं घर से बाहर भारत के लिए दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज है। ऋषभ पंत ने 130 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 118 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए।
इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक
| खिलाड़ी का नाम | पहली पारी | दूसरी पारी | विरोधी टीम | मैदान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| विजय हज़ारे | 116 | 145 | ऑस्ट्रेलिया | एडीलेड | 1948 |
| सुनील गावस्कर | 124 | 220 | वेस्ट इंडीज़ | पोर्ट ऑफ स्पेन | 1971 |
| सुनील गावस्कर | 111 | 137 | पाकिस्तान | कराची | 1978 |
| सुनील गावस्कर | 107 | 182* | वेस्ट इंडीज़ | कोलकाता | 1978 |
| राहुल द्रविड़ | 190 | 103* | न्यूज़ीलैंड | हैमिल्टन | 1999 |
| राहुल द्रविड़ | 110 | 135 | पाकिस्तान | कोलकाता | 2005 |
| विराट कोहली | 115 | 141 | ऑस्ट्रेलिया | एडीलेड | 2014 |
| अजिंक्य रहाणे | 127 | 100* | दक्षिण अफ्रीका | दिल्ली | 2015 |
| रोहित शर्मा | 176 | 127 | दक्षिण अफ्रीका | विशाखापत्तनम | 2019 |
| ऋषभ पंत | 134 | 100* | इंग्लैंड | लीड्स | 2025 |
पंत का यह 8वां शतक है। वो विकेटकीपर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पंत से आगे केवल एंडी फ्लावर और एडम गिलक्रिस्ट है। एडम गिलक्रिस्ट के नाम 17 और एंडी फ्लावर के नाम 12 शतक है।
सम्बंधित ख़बरें
LGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
ऋषभ पंत के सपोर्ट में उतरा पूर्व दिग्गज, कहा- वो उप-कप्तान बने रहने के हकदार थे
हार से निराश ऋषभ पंत के बिगड़े बोल, LIVE इंटरव्यू में दे दी गाली, BCCI का एक्शन तय! देखें VIDEO
ऋषभ पंत ने विकेटों के पीछे हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर
- एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 17
- एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे) – 12
- ऋषभ पंत (भारत) – 8*
- लेस एम्स (इंग्लैंड) – 8
- एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 7
- मैट प्रायर (इंग्लैंड) – 7
- कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 7
- बीजे वाटलिंग (न्यूजीलैंड) – 7
- क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) – 6
- एमएस धोनी (भारत) – 6
- कामरान अकमल (पाकिस्तान) – 6
- मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश) – 6
- एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड) – 6
इसी के साथ पंत इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर भी बन गए हैं। इंग्लैंड में पंत ने चार शतक लगाए हैं। वहीं मैट प्रायर के नाम भी 4 शतक है। उसके बाद लेस एम्स के नाम 3 शतक है।
इंग्लैंड में सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर
- मैट प्रायर (इंग्लैंड)- 4
- ऋषभ पंत (भारत)- 4*
- लेस एम्स (इंग्लैंड)- 3
