Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश पहले परिवार बाद में…T20 World Cup के बड़े मैच से पहले वापस लौटे रिंकू सिंह

ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह अपने बीमार पिता से मिलने टीम छोड़कर गए। पिता स्टेज चार लिवर कैंसर से पीड़ित थे। रिंकू आज शाम टीम में लौटेंगे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 25, 2026 | 04:10 PM

रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने बीमार पिता के पास पहुंचे। 24 फरवरी को उन्हें पिता की गंभीर तबीयत की जानकारी मिली, जो स्टेज चार के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और अस्पताल में भर्ती थे। रिंकू तुरंत अपने पिता से मिलने के लिए टीम छोड़कर लखनऊ पहुंच गए। हालांकि, अब ऐसी जानकारी आ रही है कि रिंकू सिंह आज टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

इंडिया के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने बुधवार को चेन्नई में रिपोर्टर्स से कहा, “रिंकू सिंह आज शाम टीम में शामिल हो रहे हैं, वह घर वापस चले गए क्योंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है।” रिंकू सिंह का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में देखना होगा कि उन्हें अगले मैच में चांस मिलता है या नहीं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने बीमार पिता खानचंद सिंह से मिलने ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पताल गए। उनके पिता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। PTI के अनुसार, रिंकू मंगलवार को चेन्नई में हुए भारत के प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए और एक पारिवारिक इमरजेंसी के कारण टीम को छोड़कर नोएडा पहुंच गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, भारत को पछाड़कर ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

ICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’

बल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान

इस वर्ल्ड कप में अब तक रिंकू के बल्ले से निकले है 24 रन

28 वर्षीय रिंकू, जिन्होंने फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, अब तक भारत के मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप अभियान में सभी पांच मैच खेल चुके हैं, लेकिन कुल 24 रन ही बना पाए हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को होने वाले महत्वपूर्ण सुपर 8 मुकाबले के लिए उनकी उपलब्धता पर सवाल है। टीम के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की संभावना के चलते संजू सैमसन के टीम में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में लगभग बदलाव तय, रिंकू की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?

रवि शास्त्री ने की अक्षर पटेल को शामिल करने की मांग

पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने भी टीम को सुझाव दिया है कि अनुभव के लिहाज से अक्षर पटेल को टीम में वापस लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्षर को नंबर 8 या नंबर 5 पर बैटिंग कराई जा सकती है, जबकि बैटिंग ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी पहले ही मौजूद हैं। शास्त्री ने जोर देकर कहा कि टीम को अतिरिक्त बॉलिंग विकल्प रखने की जरूरत है, ताकि किसी भी दिन बॉलर के खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम संतुलित रहे।

Rinku singh to rejoin team india today before india vs zimbabwe match in t20 world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 04:00 PM

Topics:  

  • ICC T20 World Cup
  • Indian Cricket Players
  • Rinku Singh
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.