रिंकू सिंह की चमकी किस्मत, KKR में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर संभालेंगे टीम की कमान
Rinku Singh: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा, जिसमें पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा। वहीं केकेआर की टीम 29 मार्च को मुंबई में अपना अभियान शुरू करेगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रिंकू सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Rinku Singh becomes KKR Vice-Captain: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी ने अपने स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। इस फैसले का ऐलान ‘नाइट्स अनप्लग्ड 3.0’ इवेंट के दौरान किया गया। इसके साथ ही टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
God’s plan has a new chapter ✨ pic.twitter.com/2Gsy55mipi — KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 24, 2026
लगातार शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
रिंकू सिंह पिछले कुछ वर्षों से केकेआर के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के दम पर उन्होंने कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई है। 28 साल के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल दोनों में अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया है। अब उन्हें टीम मैनेजमेंट ने नेतृत्व समूह में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
फ्रेंचाइजी ने जताया भरोसा
केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी को रिंकू सिंह पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि रिंकू 2018 से टीम के साथ जुड़े हुए हैं और लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उपकप्तान बनने के बाद अब वह कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर टीम की रणनीति में अहम योगदान देंगे।
Rinku Singh. Vice Captain. KKR 😍💜 Watch the Knights Unplugged 3.0 LIVE now on our YouTube channel 📲 pic.twitter.com/bsne3dRpDL — KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 24, 2026
भविष्य की योजना का हिस्सा
माना जा रहा है कि यह फैसला केकेआर की लंबी रणनीति का हिस्सा है। टीम युवा और भरोसेमंद खिलाड़ियों को नेतृत्व में आगे बढ़ाना चाहती है। आईपीएल 2026 में केकेआर एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में रिंकू सिंह की नई भूमिका टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।
आईपीएल करियर पर एक नजर
रिंकू सिंह ने साल 2018 में आईपीएल डेब्यू किया था और तब से वह लगातार केकेआर का हिस्सा हैं। अब तक वह टूर्नामेंट में 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं और उनके नाम 4 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: हैरी ब्रूक के बाद अब इस प्लेयर पर गिरेगी गाज, बैन लगाने की तैयारी में BCCI, IPL को हल्के में लेना पड़ेगा भारी
आईपीएल 2026 के लिए केकेआर का स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह (उपकप्तान), रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन ऐलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी।
