- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Richmond Cc All Out For 2 Runs In Middlesex County Cricket League
2 रनों पर ऑल आउट पूरी टीम, क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
रिचमंड क्रिकेट क्लब की टीम 2 रन पर ऑल आउट होकर इतिहास की सबसे शर्मनाक हारों में शामिल हो गई। नॉर्थ लंदन क्रिकेट क्लब ने इस मुकाबले को 424 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

क्रिकेट (फोटो-सोशल मीडिया)
क्रिकेट में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते हैं और कई टूटते हैं। इसी कड़ी में आज एक हैरान करने वाला स्कोरकार्ड देखने को मिला। इंग्लैंड के एक क्लब की टीम महज 2 रनों पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड में चल रहे मिडिलसेक्स काउंटी क्रिकेट लीग के एक मुकाबले में रिचमंड क्रिकेट क्लब फोर्थ इलेवन की पूरी टीम सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गई और एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रिचमंड क्रिकेट क्लब फोर्थ इलेवन को एकतरफा मुकाबले में 424 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। नॉर्थ लंदन क्रिकेट क्लब फर्स्ट इलेवन ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 426 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि इस स्कोर में 92 रन एक्स्ट्रा के रूप में आए।
Quite possibly the most unreal scorecard of the season is already guaranteed ⬇️
Thanks @morganbarrell and the half a dozen others who have shared with us this morning – not Premier League but couldn’t not post about it (sorry @Richmondcricket – let us know the story behind the… https://t.co/JZ8v40PXDX pic.twitter.com/oV2qy22KO0 — The Premier League Cricket Club ™ (@TPLCricketClub) May 25, 2025
पहले बल्लेबाजी करते हुए 426 रन बनाए
रिचमंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ लंदन क्रिकेट क्लब ने 45 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 426 रन बनाए। नॉर्थ लंदन के लिए ओपनर डेन सिमंस ने 140 रन की धमाकेदार पारी खेली। उसके अलावा नबील अब्राहम्स ने 42, ज़ैक लेविट ने 43, रॉबर्ट रेक्सवर्थी ने 36, जैकब माटेजिक ने 36 रनों की पारी खेली। इस दौरान एक्स्ट्रा के जरिए नॉर्थ लंदन क्लब को 92 रन मिले। रिचमंड के बॉलर्स ने जमकर वाइड और नोबॉल फेंकी।
सम्बंधित ख़बरें
Salim Durani: अफगान मूल का वो भारतीय क्रिकेटर, जो बने अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी
Ranjit Singh: जामनगर के महाराज, जिन्होंने अंग्रेजों की टीम में अपनी धाक जमाई
IPL 2008 से लेकर 2025 तक, अब तक इन बल्लेबाजों ने जीती ऑरेंज कैप; जानें इस लिस्ट में कितने भारतीय हैं शामिल
ठाणे में प्रेसिडेंट कप टेनिस क्रिकेट का भव्य आगाज; सलमान खान और सीएम शिंदे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
2 रनों पर ऑल आउट हो गई पूरी टीम
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिचमंड क्रिकेट क्लब फोर्थ इलेवन की पूरी टीम 34 गेंदों पर ऑल आउट हो गई। 10 बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की और केवल एक बल्लेबाज ही खाता खोलने में कामयाब रहे। उनके साथ नई गेंद संभालने उतरे मैट रॉसन ने तो कमाल ही कर दिया। उन्होंने बिना कोई रन दिए 5 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। रिचमंड क्लब के आठ बल्लेबाज खाता खोले बिना ही आउट हो गए। वहीं, पेट्रिफाइज के अलावा नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रफीकुल हक बिना रन बनाए नॉटआउट रहे।
गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज भी खेल चुके हैं इस क्लब से
रिचमंड क्रिकेट क्लब का इतिहास काफ़ी पुराना और गौरवशाली रहा है। 1862 में स्थापित यह क्लब इंग्लैंड की काउंटी टीम मिडिलसेक्स का घरेलू मैदान भी रहा है, जहां वह अपने टी20 मुकाबले खेलती है। यही नहीं, इस क्लब से हाल ही में उभरे वंश जानी, अब वार्विकशर काउंटी क्रिकेट क्लब का हिस्सा बन चुके हैं। इस क्लब की पहचान और भी खास इसलिए है क्योंकि इसमें कभी ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट भी खेल चुके हैं।
Richmond cc all out for 2 runs in middlesex county cricket league
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CBI का बड़ा खुलासा: महाराष्ट्र में साइबर फ्रॉड रैकेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के घेरे में
Apr 03, 2026 | 02:11 PMराघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
Apr 03, 2026 | 02:10 PMSaoner की शान! गांधी चौक पर लहराया 125 फुट ऊंचा तिरंगा, डॉ. आशीष देशमुख ने किया ऐतिहासिक अनावरण
Apr 03, 2026 | 02:04 PMशाहिद कपूर की साई-फाई लव स्टोरी का सीक्वल, जाह्नवी कपूर की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
Apr 03, 2026 | 02:03 PMMumbai Oxygen Supply: मेडिकल ऑक्सीजन टेंडर पर सवाल, बढ़ी लागत और मांग को लेकर ऑडिट की मांग
Apr 03, 2026 | 01:59 PMछत्रपति संभाजीनगर में 1.26 करोड़ का बड़ा ‘गैस घोटाला’ उजागर; टैंकरों से LPG चुराकर भर रहे थे सिलेंडर
Apr 03, 2026 | 01:57 PMतृप्ति देसाई का नया धमाका, बोलीं- वक्त आने पर दूंगी नीलम गोरहे और अशोक खरात की मुलाकात के सबूत!
Apr 03, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














