RCB vs PBKS Final Highlight Updates, IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आरसीबी ने आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने 190 रन का स्कोर खड़ा किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अहम वक्त में दो विकेट लिए और कसी हुई गेंदबाजी की। क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश को आउट किया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी दो विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड, यश दयाल और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज इस अहम मुकाबले में प्लॉप रहे। शशांक सिंह के अलावा इस मैच में पंजाब किंग्स की हार के सबसे बड़े कारण वो ही रहे। शशांक सिंह ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी भी पंजाब को जीत नहीं दिला सकी। इसके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज 50 रन के करीब भी नहीं पहुंचे। जोश इंग्लिश एक वक्त अच्छे दिख रहे थे, लेकिन 39 रन के स्कोर पर वो क्रुणाल पांड्या का शिकार बने। वहीं, प्रियांश आर्या 24 तो प्रभसिमरन सिंह ने 26 रन बनाए।
पंजाब किंग्स की तरह फाइनल मुकाबले में आरसीबी के लिए भी कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 43 रन के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 26 रन बनाए। उन्हें काइल जैमीसन ने अपना शिकार बनाया। वहीं, मंयक अग्रवाल ने 24, लियाम लिविंग्सटोन 25 और जितेश शर्मा ने 24 रन की पारी खेली।
03 Jun 2025 11:10 PM (IST)
मार्कस स्टोइनिस को भुवनेश्वकर कुमार ने पवेलियन भेज दिया। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 20 गेंद में 49 रन की जरूरत है।
03 Jun 2025 11:08 PM (IST)
आरसीबी को नेहल वढेरा के रूप में पांचवी सफलता मिल चुकी है। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। अब पंजाब किंंग्स को जीत के लिए 21 गेंद में 49 रन की जरूरत है।
03 Jun 2025 10:43 PM (IST)
जोश इंग्लिश के रूप में पंजाब किंग्स को चौथा झटका लग चुका है। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए शशांक सिंह बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।
03 Jun 2025 10:31 PM (IST)
इस वक्त पंजाब किंग्स को उसका सबसे बड़ा झटका लग चुका है। कप्तान श्रेयस अय्यर को रोमारियो शेफर्ड ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद नेहाल वढेरा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 61 गेंद में 111 रन की जरूरत है।
03 Jun 2025 10:25 PM (IST)
पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। उनको स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। आरसीबी के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह ने 22 गेंद में 26 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आए हैं। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 68 गेंद में 118 रन की जरूरत है।
03 Jun 2025 10:13 PM (IST)
पंजाब किंग्स ने पावरप्ले तक 52 रन बना लिया। इस दौरान उसे प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा। प्रियांश आर्या को जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया।
03 Jun 2025 10:06 PM (IST)
पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लग चुका है। इस दौरान बॉउंड्री में जोश हेजलवुड की गेंद पर फिल साल्ट ने बेहतरीन कैच पकड़ा। उन्होंने इस मैच में 24 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए जोश इंग्लिश आए हैं।
03 Jun 2025 09:59 PM (IST)
लगभग 600 एकड़ में फैली एवं 10 लाख की आबादी वाली एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के पुनर्वसन का रास्ता अब साफ हो गया है। धारावी के पुनर्वसन के लिए कटिबद्ध नजर आ रही महाराष्ट्र की महायुति सरकार तमाम विरोधों को दरकिनार करते हुए कुर्ला में स्थित मदर डेयरी (डेयरी विकास विभाग) की 8.5 हेक्टेयर जमीन धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए हस्तांतरित करेगी।
03 Jun 2025 09:42 PM (IST)
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने के लिए मैदान पर आ चुके हैं। वहीं, आरसीबी के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए हैं। पहले ओवर में पंजाब किंग्स ने 13 रन बनाए।
03 Jun 2025 09:27 PM (IST)
फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स के सामने 190 रन का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। पंजाब के लिए काइल जैमीसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई, वैशाख विजयकुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विराट कोहली ने 43 रन बनाए। वहीं, मंयक अग्रवाल 24, लियाम लिविंग्सटोन 25, कप्तान रजत पाटीदार 26 और जितेश शर्मा ने 24 रन की छोटी पारी खेली।
03 Jun 2025 09:27 PM (IST)
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अक्टूबर तक राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव होने की संभावना जताई है। अगर केंद्र, राज्य सरकार और स्थानीय निकाय तीनों मिलकर काम करें तो इलाके की तस्वीर बदल जाएगी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में चुनाव न होने से कार्यकर्ताओं में बेचैनी है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन चुनावों के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।
03 Jun 2025 09:12 PM (IST)
विस्फोटक पारी खेलकर जितेश शर्मा वैशाख विजयकुमार का शिकार बन चुके हैं। उन्होंने इस मैच में 10 गेंदों में 25 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए क्रुणाल पांड्या आए हैं।
03 Jun 2025 09:07 PM (IST)
पंजाब किंग्स को 5वीं और काइल जैमीसन को तीसरी विकेट मिल चुकी है। इस बार उन्होंने लियाम लिविंग्सटोन का विकेट लिया। लियाम ने 25 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए रोमारियो शेफर्ड आए हैं। वहीं, आरसीबी का स्कोर 17.2 ओवर में 171-5 विकेट है।
03 Jun 2025 08:49 PM (IST)
इस वक्त आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली को अजमतुल्लाह उमरजई ने शिकार बनाया है। उन्होंने 43 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए जितेश शर्मा आए हैं। आरसीबी का स्कोर 15 ओवर के बाद 132-4 विकेट है।
03 Jun 2025 08:28 PM (IST)
आरसीबी को इस वक्त कप्तान के रूप में बड़ा झटका लगा है। तीसरे विकेट के रूप में रजत पाटीदार में झटका लग चुका है। उन्हें काइल जैमीसन ने अपना दूसरा शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए लियाम लिविंगस्टन आए हैं। इस वक्त आरसीबी का स्कोर 11.3 ओवर में 100-3 विकेट है।
03 Jun 2025 08:06 PM (IST)
आरसीबी को 56 के स्कोर पर मयंक अग्रवाल के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। उन्हें युजवेंद्र चहल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। 7 ओवर तक बेंगलुरु का स्कोर 62-2 विकेट है।
03 Jun 2025 07:42 PM (IST)
पंजाब किंग्स को पहली सफलता मिल चुकी है। फिल साल्ट को काइल जैमिसन ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मयंक अग्रवाल मैदान पर आए हैं।
03 Jun 2025 07:10 PM (IST)
फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड।
03 Jun 2025 07:08 PM (IST)
प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
03 Jun 2025 07:05 PM (IST)
फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करेगा। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर कहा कि "हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। मैं सिर्फ़ अपने दिमाग और शरीर को सकारात्मक संकेत देना चाहता हूँ। यह एक शानदार दिन है। भीड़ में जोश है। हमें बस यहाँ आकर इसका लुत्फ़ उठाना है। लड़के शानदार फॉर्म और मानसिकता में हैं। टीम मीटिंग में हमने यही बात कही कि आप जितना शांत रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा। घबराहट ठीक है। मैं यह नहीं कहूँगा कि यह सिर्फ़ एक और खेल की तरह है। यह फ़ाइनल है और हम फ़ाइनल की तरह ही खेलेंगे। ट्रॉफी उठाने के बारे में सोचना ही एक ज़बरदस्त एहसास है। टीम में कोई बदलाव नहीं।"
वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि "हम भी गेंदबाजी करने वाले थे। पिच सख्त लग रही है, अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे और उन्हें दबाव में लाएंगे। अब तक हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। यह हमारे लिए बस एक और खेल है। यह एक बड़ा मंच है लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि यह हमारे लिए बस एक और बाहरी खेल है। वही टीम। पिच अच्छी लग रही है। मुझे लगता है कि यह एक सपाट ट्रैक है, जिसमें लाल और काली मिट्टी का मिश्रण है।"
03 Jun 2025 06:20 PM (IST)
बीसीसीआई ने खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय सेना को सम्मान दिया गया है। इस दौरान सिंगर बी पराक की आवाज में मनोज मुंतशिर का लिखा गाना 'तेरी मिट्टी में मिल जावां' बजाया गया। स्टेडियम में हजारों फैंस इस दौरान देश भक्ति में डूबे हुए दिखे।
Lighting up the #Final with an enthusiastic Tribute Ceremony 🇮🇳#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile pic.twitter.com/b0WptvNnIO
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
03 Jun 2025 06:14 PM (IST)
फाइनल मुकाबला शुरु होने से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी फैंस की भीड़ देखी गई। इस मुकाबले में वो अपनी टीम को पहली बार ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं। इस मैच में अहमदाबाद का स्टेडियम दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ है।
𝙏𝙝𝙚 𝙗𝙪𝙯𝙯 𝙞𝙨 𝙧𝙚𝙖𝙡 🥳#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @RCBTweets | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/KGcfHTDGxe
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
03 Jun 2025 05:54 PM (IST)
3 जून को आईपीएल में एक नया चैंपियन मिलने वाला है। अब तक दोनों टीमों के पास आईपीएल का खिताब नहीं है। ऐसे में दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं। इस मैच में विराट कोहली और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर सबकी नजरें रहेंगी।
Countdown’s 🔛. So is destiny ❤
Who will walk away as the 𝐍𝐞𝐰 𝐂𝐡𝐚𝐦𝐩𝐢𝐨𝐧 tonight? 🏆#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @RCBTweets | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/LOIImXfXpI
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
03 Jun 2025 05:50 PM (IST)
आरसीबी के लिए विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड की मौजूदगी पर सवाल या निशान हैं। वो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पिछले दो मुकाबलों से आरसीबी की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। पाटीदार ने उनके बारे में बात करते हुए बताया कि "अभी तक हमें टिम डेविड के बारे में पता नहीं है। वो डॉक्टर की देखरेख में हैं और हमें आज शाम पता चल जाएगा।"
03 Jun 2025 05:39 PM (IST)
फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के उपर घने बादल देखें गए। जिसके बाद कुछ देर हल्की बारिश हुई। लेकिन राहत की बात ये रही कि बारिश थोड़ी देर बाद थम गई, जिसके बाद धूप निकल आई। फैंस फाइनल मुकाबला देखने के लिए बारी संख्या में स्टेडियम पहुंच रहे हैं।
03 Jun 2025 05:35 PM (IST)
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि "आज आईपीएल फाइनल मैच है। हर कोई यहां रोमांचक मैच की उम्मीद लेकर आया है। पूरे देश से प्रशंसक मैच देखने को आए हैं, क्योंकि पहली बार दो नई टीमें फाइनल में भिड़ रही हैं। ऐसे में हमारे पास नया चैंपियन होगा। पिछले 18 सालों में दोनों में से कोई भी टीम चैंपियन नहीं बनी और हमारे पास विराट कोहली की टीम है और दूसरी तरफ हमारे पास श्रेयस अय्यर की टीम है। जो भी बेहतर खेलेगा वो मुकाबला जीतेगा, लेकिन बारिश नहीं होनी चाहिए।"
03 Jun 2025 05:31 PM (IST)
आज आईपीएल को नई चैंपियन टीम मिलने जा रही है। गौरतलब है कि आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों के पास आईपीएल की ट्रॉफी नहीं है। इससे पहले पंजाब किंग्स साल 2014 में आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी। इस दौरान उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से शिकस्त मिली थी। दूसरी तरफ साल 2016 में आरसीबी भी फाइनल तक पहुंची थी। उस साल उसे सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों में से एक टीम पहली बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
03 Jun 2025 05:27 PM (IST)
फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह से उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। विराट कोहली का आईपीएल में अर्शदीप सिंह से 10 बार सामना हो चुका है। इस दौराव वो दो बार अर्शदीप सिंह का शिकार हो चुके हैं।हालांकि विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ 175.43 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। उनकी 57 गेंदों में विराट कोहली ने 100 रन बनाए हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में टक्कर देखने को मिल सकती है
03 Jun 2025 05:26 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
03 Jun 2025 05:25 PM (IST)
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच का इतिहास बताता है कि यहां बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती है। इससे पहले क्वालीफायर-2 में भी दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए थे। यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है। मौजूदा सीजन की बात करें तो कुल 8 मुकाबलों में से 6 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर पंजाब किंग्स ने 243 रन का सर्वश्रेष्ट स्कोर बनाया है।
03 Jun 2025 05:24 PM (IST)
आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्ग के बीच खेला गया। इस दौरान पूरे मैच में आरसीबी हावी दिखा। इस मैच में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों को रन के लिए खूब तरसाया। जिसके बाद 14.1 ओवर में पंजाब किंग्स की टीम 101 रन पर ऑलआउट हो गई। फिर बेंगलुरु ने इस स्कोर को 10 ओवर में चेज कर लिया था। इस दौरान फिल सॉल्ट ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।
03 Jun 2025 05:23 PM (IST)
आरसीबी और पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ कुल 36 बार खेली हैं। इस दौरान 18 बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले को अपने नाम की है। वहीं, इतने ही 18 मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी है। यानी हेड टू हेड में दोनों टीमें बराबरी पर हैं। ऐसे में आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
आईपीएल 2025 में आरसीबी और पीबीकेएस कुल तीन बार आमने-सामने आई हैं। इस दौरान पहले मैच में पंजाब किंग्स ने बेंगलुरु को 5 विकेट से शिकस्त दी। वहीं, इसके बाद के दोनों
03 Jun 2025 05:22 PM (IST)
बीसीसीआई ने आईपीएल के फाइनल के लिए रिजर्व डे का भी इंतजाम किया है। जिसका मतलब हुआ कि यदि 3 जून को अहमदाबाद में बारिश होती है, तो फिर अगले दिन 4 जून को भी इसका फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। वहीं, रिजर्व डे में भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 120 मिनट का अतिरिक्त समय रखा है।
03 Jun 2025 05:22 PM (IST)
कहा जा रहा है कि खिताबी मुकाबले के दौरान 3 जून को अहमदाबाद में बारिश हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसाल बारिश फाइनल मुकाबले का खेल खराब कर सकती है। हालांकि बीसीसीआई ने बारिश से निपटने के पूरे इंतजाम किए हैं। अगर बारिश मैच में थोड़ी देर होती हैं, तो इसके लिए अतिरिक्त 120 मिनट का वक्त रखा गया है। ऐसे में मुकाबले को देर से भी शुरु किया जा सकता है।