Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल

RCB vs GT 1st Inning: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के सामने 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ये अब तक आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 26, 2026 | 09:42 PM

आरसीबी बनाम जीटी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 RCB vs GT Qualifier 1 1st Inning Highlight: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, बेंगलुरु ने गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में 20 ओवर के दौरान 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। ये आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले कोई भी टीम आईपीएल प्लेऑफ में 250 तक के आंकड़े को नहीं छू पाई है।

इससे पहले गुजरात क कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे बड़ी पारी खेली। इससे पहले वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने तेज-तर्रार पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने के लिए मजबूत नींव रखी।

Innings Break! Rajat Patidar and Co. hammer 254/5 in #Qualifier1 😳 Will #GT chase this down? 🤔 Scorecard ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/v8QP1K1akD — IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026

सम्बंधित ख़बरें

RCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान

संन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी

RCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ़ में सबसे ज्यादा बड़े स्कोर

  • 254/5 RCB बनाम PBKS धर्मशाला 2026 *
  • 233/3 GT बनाम MI अहमदाबाद 2023
  • 228/5 MI बनाम GT न्यू चंडीगढ़ 2025
  • 226/6 PBKS बनाम CSK वानखेड़े 2014
  • 222/5 CSK बनाम DC चेन्नई 2012

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक अन्य रिकॉर्ड को भी अपने नाम किया। अब आरसीबी टीम आईपीएल प्लेऑफ के मुकाबले में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम भी बन गई है। धर्मशाला में 26 मई को आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 में कुल 38 बाउंड्री लगाई। इससे ये रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था। साल 2012 में चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्लेऑफ मैच में कुल 33 बाउंड्री लगाई थी।

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ़ में सबसे ज़्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीमें

  • 38 RCB बनाम PBKS धर्मशाला 2026 *
  • 33 CSK बनाम DC चेन्नई 2012
  • 32 PBKS बनाम CSK वानखेड़े 2014
  • 31 GT बनाम MI अहमदाबाद 2023
  • 31 MI बनाम GT न्यू चंडीगढ़ 2025

रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी

इस अहम मुकाबले में आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे बड़ी व विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद में 93 के स्ट्राइक रेट के साथ 93 रन बनाए। उन्होंने ये विस्फोटक पारी 281 के स्ट्राइक रेट के साथ खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इससे पहले विराट कोहली ने 25 गेंदों में 5 चौको व 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने भी 43 रन की पारी खेली। शुरुआत में वेंकटेश अय्यर 19 रन बनाए। दूसरी तरफ जितेश शर्मा 5 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

Breathtaking Batting 🤯 🎥 Rajat Patidar leaving the best in the business awestruck 😳❤️ Updates ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/5BFUDFTHH1 — IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026

निराशाजनक रही गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी

आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। मोहम्मद सिराज ने 3 ओवर में 46, कगिसो रबाडा 4 में 54, जेसन होल्डर 4 में 39 तो प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 53 रन खर्च किए। यदि विकेट की बात करें तो कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर को 2-2 व प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

Rcb posts highest ever score ipl playoff history scoring 254 runs ipl 2026 qualifier 1

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 09:23 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.