दिल्ली की गलियों में घूमने निकले RCB के सितारे, 45 डिग्री की गर्मी में जमकर खेला गली क्रिकेट, देखें VIDEO
RCB Players Gully Cricket: दिल्ली की 45°C गर्मी में RCB के टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने फैंस के साथ खेला गली क्रिकेट। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले विदेशी सितारों का देसी अंदाज।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली की गलियों में घूमने निकले RCB के सितारे(Image- Social Media)
RCB Players Viral Video: भारत में गली क्रिकेट की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। देश के अधिकांश हिस्सों में गली क्रिकेट खेला जाता है, और इतना ही नहीं, कई बार विदेशी खिलाड़ी भी भारत आकर स्थानीय खिलाड़ियों के साथ इस खेल का हिस्सा बनते हैं। आईपीएल के सीज़न में तो यह नज़ारा अक्सर देखने को मिलता है।
दिल्ली की गलियों में गली क्रिकेट का मज़ा लेने के लिए RCB के दो खिलाड़ी सीधे निकल पड़े। सोमवार, 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला होना था। मैच से एक दिन पहले बेंगलुरु के दो विदेशी खिलाड़ी—टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड—दिल्ली की गलियों में क्रिकेट खेलने पहुंचे और फैंस के साथ मस्ती की।
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड बारी-बारी से बैटिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह खेल किसी गली की सड़क पर हो रहा है, और आसपास बिल्डिंग और गाड़ियां भी हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, और कुछ तो इसे “दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग की सही प्रैक्टिस” बता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Health Scam: धूल फांक रहीं 448 एक्स-रे मशीनें, 650 करोड़ के घोटाले में PMO सख्त, जानिए पूरा मामला
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
ट्रेन के चार्जिंग पोर्ट में टेबल फैन चलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पूछा- आखिर यह कैसे संभव है?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Tim David and Romario Shepherd enjoying gully cricket with fans in Delhi during the daytime at 45°C. Meanwhile, Indian people be like 40°C, 45°C… blah blah blah. But these foreign players are actually enjoying cricket even in this heat. 🔥 pic.twitter.com/SeBzSyto4E — Sonu (@Cricket_live247) April 27, 2026
RCB के पास दिल्ली से बदला लेने का मौका
इस मैच से पहले दिल्ली और बेंगलुरु का पहला मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें दिल्ली ने जीत हासिल की थी। अब बेंगलुरु के पास मौका है कि वह दिल्ली से उसके घर में इसका बदला ले।
यह भी पढ़ें- Points Table: LSG को हराकर KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, सबसे नीचे पहुंची लखनऊ, देखें बाकी टीमों का हाल
इस सीज़न में बेंगलुरु अब तक 7 मैचों में 5 जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली लगातार पिछले दो मैच हार चुकी है और अब तक 7 मुकाबलों में केवल 6 अंक ही हासिल कर पाई है।
