क्या बदल जाएगा RCB का नाम? ₹16,700 करोड़ की डील के बाद फैंस में मची खलबली, अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब
RCB New Owners: आदित्य बिड़ला ग्रुप ने ₹16,700 करोड़ में खरीदी RCB; अनन्या बिड़ला ने साफ किया कि टीम का नाम नहीं बदलेगा। आर्यमन विक्रम बिड़ला होंगे नए चेयरमैन, जानें आईपीएल 2026 की पूरी टीम।
- Written By: अर्पित शुक्ला
RCB टीम (Image- Social Media)
RCB New Name: हर किसी के मन में यह सवाल है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नए मालिकों के आने के बाद क्या टीम का नाम बदलेगा या वही नाम बरकरार रहेगा। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो इसका जवाब सामने आ गया है। हाल ही में आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुवाई वाली कंसोर्टियम ने टीम को 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,700 करोड़ रुपये) में खरीदा है।
इस समूह में Times of India Group आदित्य बिड़ला ग्रुप के निदेशक आर्यमन विक्रम बिड़ला टीम के चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। कंसोर्टियम में बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और बीएक्सपीई के सीईओ वायरल पटेल भी शामिल हैं।
अनन्या बिड़ला के पोस्ट से मिला स्पष्ट जवाब
कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने RCB का मालिकाना हक मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट रीपोस्ट की, जिसमें साफ कहा गया कि टीम का नाम नहीं बदलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की कल सजेगी बारात, वाराणसी के ताज होटल में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
आर्यमन विक्रम बिड़ला होंगे चेयरमैन
नई मालिकाना संरचना के तहत आदित्य बिड़ला ग्रुप के निदेशक आर्यमन विक्रम बिड़ला टीम के चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन के रूप में काम करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार इस कंसोर्टियम में बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और बीएक्सपीई के सीईओ वायरल पटेल भी शामिल हैं।
RCB का इतिहास
आरसीबी फ्रेंचाइजी को पहली बार बोली प्रक्रिया के जरिए तत्कालीन शराब कारोबारी विजय माल्या ने खरीदा था। उस समय युवा विराट कोहली को ‘आइकन प्लेयर’ के रूप में टीम में शामिल किया गया। बाद में डियाजियो पीएलसी ने RCB का अधिग्रहण किया, जब उसने माल्या से यूनाइटेड स्पिरिट्स को अपने नियंत्रण में लिया।
यह भी पढ़ें- LSG के कप्तान पर पूर्व दिग्गज ने दिया बड़ा बयान, बताया पंत को किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए?
आईपीएल 2026 में RCB की टीम
रजत पाटीदार, विराट कोहली, यश दयाल, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल और विहान।
