IPL 2025 में फिर गरमाया पिच का मुद्दा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद RCB के मेंटर ने क्यूरेटर पर फोड़ा हार का ठीकरा
Dinesh Karthik: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन में चिन्नास्वामी में खेले गए दोनों मुकाबले में हार गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा कि हमने अच्छी पिच तैयार करने के लिए कहा था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दिनेश कार्तिक (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को घर में एक और हार मिली। इस सीजन में आरसीबी अब तक अपने घर में जीतने में सफल नहीं हो पाई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर दिनेश कार्तिक ने पिच और क्यूरेटर पर ठीकरा फोड़ा है।
दिनेश कार्तिक ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच की मांग करने के बावजूद इस सीजन में उनकी टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में चुनौतीपूर्ण पिच मिली हैं और उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट इस बारे में जल्द ही क्यूरेटर के साथ बात करेगा। कार्तिक का मानना है कि उनकी टीम को घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलना चाहिए था। यहां की पिच पर अमूमन बड़े स्कोर बनते रहे हैं।
हम क्यूरेटर से बात करेंगे
कार्तिक ने दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पहले दो मैच में हमने अच्छी पिच तैयार करने के लिए कहा था लेकिन हमें इस तरह की पिच मिली जिस पर बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण था। इसलिए हमने परिस्थितियों के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन हमें उनसे (क्यूरेटर) बात करनी होगी। हमें पूरा भरोसा है कि वह अपना काम अच्छी तरह से करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
टी20 क्रिकेट में बड़े शॉट्स मायने रखते हैं
उन्होंने कहा कि बेंगलुरु की पिच ऐसी नहीं थी, जिसपर बल्लेबाजों को मदद मिल सके। यह चुनौतीपूर्ण पिच थी। अभी तक यहां खेले गए दोनों मैच में हमें एक जैसी पिच ही मिली है। कार्तिक ने कहा कि टी20 क्रिकेट में लंबे शॉट तथा चौके छक्के काफी मायने रखते हैं और सभी ऐसा चाहते हैं। टी20 क्रिकेट की प्रकृति ऐसी है कि इसमें जितने अधिक रन बनेंगे उतना प्रसारक को फायदा होगा और प्रशंसकों को भी खुशी होगी। वे सभी चौके छक्के देखना चाहते हैं। हम जो कर सकते हैं उसके लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।
पिच को समझने के खेलने की कोशिश करेंगे
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पिच पर हम यह समझने की कोशिश करेंगे कि इस पर खेलने का सही तरीका क्या है। मुझे नहीं लगता है कि हमने इसके लिए कोई विशेष खाका तैयार किया है। पिच को समझना और उससे तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होता है। लेकिन इस तरह की पिच पर कभी स्ट्राइक रोटेट करना मुश्किल हो जाता है और बड़े शॉट खेलना भी आसान नहीं होता। लेकिन आखिर में यह टी20 है। आपको कुछ शॉट खेलने ही होंगे और इस प्रक्रिया में आपका विकेट भी जा सकता है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
धीमी पिच के कारण आरसीबी को हुआ नुकसान
आरसीबी के बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सीजन में घरेलू मैदान पर खेले दो मैच में पिच धीमी होने के कारण अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसकी टीम ने आठ विकेट पर 169 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट पर 163 रन बनाए।
