मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन का 20वां मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बेंगुलरु ने मुंबई को 12 रन से शिकस्त दे दी है। पहले बल्लेबीजी करने उतरी आरसीबी की टीम में एमआई के सामने कुल 221 रन का स्कोर रखा। इस मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली ने आरसीबी के लिए ताबड़तोड़ पारी खेली। विराट कोहली ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए।
वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 32 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन की पारी खेली। इसके अलावा देवदत्त पाडिक्कल ने 37 रन का योगदान दिया। अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। जितेश ने 19 गेंदों में 40 रन बनाकर फिनिशर के रूप में टीम को योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक ने विराट कोहली और लियाम लिविंगस्टन को आउट किया। वहीं, ट्रेंट बोल्ट ने फिलिप साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाया। आज के मैच में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मुंबई के सभी गेंदबाजों की इकॉनामी 10 से उपर की रही।
𝘾𝙖𝙩𝙘𝙝𝙚𝙨 𝙬𝙞𝙣 𝙮𝙤𝙪 𝙢𝙖𝙩𝙘𝙝𝙚𝙨 💥 Phil Salt & Tim David pulled off a game-changing blinder at the ropes! ❤️ Scorecard ▶️ https://t.co/Arsodkwgqg#TATAIPL | #MIvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/gJxRuQGEyV — IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2025
मुंबई इंडियंस के लिए आज हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में पारी खेली। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजी की ये पारी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी। हालांकि मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। मुंबई ने 40 रन के अंदर रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन का विकेट गवां दिया। इसके बाद विल जैक्स भी 22 रन के स्कोर पर आउट हो गए। तीसरे विकेट तक मुंबई का स्कोर 79 रन था। फिर 99 के स्कोर पर सूर्य कुमार यादव भी पेवेलियन चले गए। लेकिन इसके बाद वानखेड़े के मैदान पर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के नाम का तूफान आया।
It’s going down to the wire 🤞 Will Hardik Pandya and Tilak Varma pull off a miracle chase? 🤔 Updates ▶ https://t.co/Arsodkwgqg#TATAIPL | #MIvRCB | @mipaltan pic.twitter.com/3kxRL6bDDG — IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2025
मुंबई इंडियंस के लिए पांचवे विकेट के लिए हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने विस्फोटक अंदाज में 89 रन की साझेदारी की। हार्दिक पांड्या ने बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंदों में 45 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने भी 29 गेंदों में 56 रन का अहम योगदान दिया। लेकिन 188 के स्कोर पर तिलक वर्मा आउट हो गए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या भी हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए। इस वक्त टीम का स्कोर 194 रन था। हार्दिक के आउट होते ही मुंबई के लिए जीत की राह मुश्किल हो गई।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आरसीबी के लिए मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने 4 विकेट लिए। उन्होंने विल जैक्स और नमन धीर जैसे बल्लेबाजो को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा यश दयाल और जोस हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने ताबड़तोड़ अंदाम में बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया।