बेंगलुरु भगदड़ में 11 परिवारों को मिलेंगे 10-10 लाख रुपये, आरसीबी ने किया ऐलान
IPL 2025 में खिताबी जीत के बाद आरसीबी के जश्न में शामिल होने जा रहे 11 लोगों ने एम. चिन्नास्वामी के बाहर अपनी जान गंवा दी। अब आरसीबी मारे गए लोगों की मदद के लिए आगे आई है।
- Written By: संजय बिष्ट
भगदड़ में मारे गए लोगों की मदद के लिए आगे आई आरसीबी
बीते बुधवार 4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। अब इसके लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मदद के लिए आगे आई है। आरसीबी ने ऐलान किया है कि हादसे में मारे गए लोगों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। ये टीम की तरफ से सराहनीय कदम माना जा रहा है। बता दें कि आरसीबी 17 साल के सूखे को खत्म कर आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीती थी।
ऐसे में आरसीबी फैंस 4 जून को जश्न के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एकत्रित हुए। इस दौरान बारिश के कारण भीड़ के अनिंयत्रित होने से वहां भगदड़ मच गई थी। जिसके कारण 11 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। वहीं, 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
आरसीबी देगी 10-10 लाख रुपये
जीत के जश्न में शामिल होने पहुंचे उन 11 फैंस को आरसीबी 10-10 लाख रुपये देगी, जिन्होंने भगदड़ के कारण अपनी जान गंवा दी। इसका ऐलान उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भी मारे गए लोगों के परिवार को 10-10 लाख रूपये देने की घोषणा की थी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗦𝘁𝗮𝘁𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁: 𝗥𝗼𝘆𝗮𝗹 𝗖𝗵𝗮𝗹𝗹𝗲𝗻𝗴𝗲𝗿𝘀 𝗕𝗲𝗻𝗴𝗮𝗹𝘂𝗿𝘂 The unfortunate incident in Bengaluru yesterday has caused a lot of anguish and pain to the RCB family. As a mark of respect and a gesture of solidarity, RCB has announced a financial… pic.twitter.com/C50WID1FEI — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 5, 2025
17 साल बाद जीती थी ट्रॉफी
बता दें कि आरसीबी करीब 17 साल के बाद पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी को जीतने में कामयाब हो पाई। फाइनल मुकाबले में उसने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी। इसके बाद पूरे देशभर में आरसीबी फैंस ने इस जीत का जमकर जश्व मनाया था। वहीं, आरसीबी टीम ने इसके अगले दिन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी में अपने फैंस के ट्रॉफी के साथ जश्न मनाने का फैसला किया था।
RCB के जानलेवा जश्न का जिम्मेदार कौन? शुरु हुआ राजनीति का खेल, बेंगलुरु में सुरक्षा व्यवस्था फेल!
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की चैंपियन टीम आरसीबी के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस जश्न मनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान जैसे ही स्टेडियम के मेन गेट पर फैंस की एंट्री होने लगी, तो ठीक इसी वक्त भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भगदड़ के चलते 11 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
