भारत को मिली करारी हार लेकिन जड्डू ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज
मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इस टेस्ट में दोनों पारियों में 5 विकेट अपने नाम किए। वह अब यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
रवींद्र जडेजा (सौजन्यः बीसीसीआई एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार की वजह से टीम इंडिया को बड़ा नुकसान झेलना बड़ा है। हालांकि मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इस टेस्ट में दोनों पारियों में 5 विकेट अपने नाम किए। वह अब यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
जड्डू ने अपने करियर में पहली बार किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 5 विकेट झटके हैं। वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में पहली पारी में जडेजा ने 65 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, उसके बाद दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर ने 55 रन देकर 5 विकेट लिए। इस तरह जडेजा ने 120 रन देकर 10 विकेट लिए, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा रहा। जड्डू ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (10/110) हासिल किया।
जडेजा ने रचा इतिहास
जडेजा से पहले सिर्फ रविचंद्रन अश्विन ही ऐसे गेंदबाज थे, जिन्होंने किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 5 विकेट लिए थे। अश्विन ने यह कारनामा दो बार किया है। सबसे पहले अश्विन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में 5 विकेट लिए थे। फिर नागपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट में भी अश्विन ने दोनों पारियों में 5 विकेट लिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बने
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुरेश की शानदार जीत, सचिन ने तीसरे दिन कड़े मुकाबले में जीत हासिल की
IPL 2026: आरआर में शामिल होते ही रवींद्र जडेजा का बड़ा कारनामा, दिग्गज लसिथ मलिंगा का तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड
RR vs CSK: भले ही बदल गई जर्सी, पर अब भी CSK के लिए धड़कता है जडेजा का दिल! फैंस को रुला देंगी ये तस्वीरें
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ऋषभ पंत के विकेट पर शुरू हुआ बवाल, AB de Villiers ने पूछे कई तीखे सवाल
तीन बार किया ये कारनामा
जानकारी के लिए बता दें कि यह जडेजा का टेस्ट करियर का तीसरा 10 विकेट हॉल था। भारत के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट हॉल लेने की लिस्ट में पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले और मौजूदा स्पिनर आर अश्विन संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। कुंबले ने अपने करियर में आठ बार 10 विकेट हॉल लिए थे। अश्विन ने भी अपने टेस्ट करियर में अब तक आठ बार 10 विकेट हॉल लिए हैं। लिस्ट में हरभजन सिंह पांच बार के साथ दूसरे और रवींद्र जडेजा तीसरे स्थान पर हैं।
10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
अनिल कुंबले- 8
रविचंद्र अश्विन- 8*
हरभजन सिंह- 5
रवींद्र जडेजा- 3*
कपिल देव- 2
इरफान पठान- 2
WTC के फाइनल में भारत का पहुंचना मुश्किल!
ज्ञात हो कि न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मुकाबले में भी 25 रन से मात देकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है। भारत को अपने ही घर में क्लीन स्वीप होना पड़ा। 24 साल बाद ऐसा हुआ है कि भारत अपने ही घर में इतनी बुरी तरह हारा है। इतना ही नहीं भारत को इस हार से बड़ा नुकसान भी हुआ है। टीम इंडिया अब WTC की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान से दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं अब भारत का WTC के फाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी कठिन हो गया है।
