वह 7 से 9 नवंबर तक होने वाले हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का अहम हिस्सा होंगे। इस टूर्नामेंट में फैंस को क्रिकेट के सबसे तेज़ और रोमांचक फॉर्मेट में रविचंद्रन अश्विन का खेल देखने का खास मौका मिलेगा। हांगकांग तैयार हो जाइए, एक जबरदस्त क्रिकेट शो देखने के लिए मंच सज चुका है।
भारतीय टीम के लिए फिर से खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, इस टूर्नामेंट में दिखाएंगे अपना जलवा
Ravichandran Ashwin To Play In Hong Kong Sixes 2025: भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन फिर से भारतीय टीम के लिए खेलते दिखेंगे। वो हांगकांग सिक्सेस 2025 में भारत के लिए खेलेंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Sep 18, 2025 | 07:49 PM
रविचंद्रन अश्विन (फोटो-सोशल मीडिया)
Ravichandran Ashwin To Play For Team India: भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 18 दिसंबर 2024 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद 27 अगस्त को आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर दिया। संन्यास के बाद वो पहली बार भारतीय टीम के लिए खेलते दिखेंगे।
रविचंद्रन अश्विन 2025 में होने वाले हांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। हांगकांग क्रिकेट ने गुरुवार 18 सितंबर को सोशल मीडया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि कर दी है। हांगकांग क्रिकेट ने लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की और कैप्शन दिया, “दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हांगकांग में धूम मचाने के लिए तैयार हैं!
https://twitter.com/CricketHK/status/1968645988098175414
अश्विन का इंटरनेशनल करियर
अश्विन ने जून 2010 से दिसंबर 2024 तक भारतीय टीम के लिए कुल 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में अश्विन ने टेस्ट में 537, वनडे में 156 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 72 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 3503 रन और 116 वनडे मैचों की 63 पारियों में 707 रन भी बनाए।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ध्रुव जुरेल का शतक, भारत ए ने 4 विकेट पर बनाए 403 रन
अश्विन ने आखिरी बार 20 मई 2025 को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच खेला था। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीएसके और आरआर के बीच खेले गए इस मैच में अश्विन ने चार ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए थे।
हांगकांग के पिछले सीजन में उथप्पा ने की थी कप्तानी
हांगकांग सिक्सेस के 2024 संस्करण में रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी और केदार जाधव, मनोज तिवारी, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी और भरत चिपली टीम में शामिल थे।
क्या अश्विन बीबीएल में खेलेंगे?
आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अश्विन ने कहा था कि वह अब दुनिया भर की अलग-अलग टी20 लीगों में खेलेंगे। यह भी खबर है कि वह 2025-26 सीजन में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेल सकते हैं। पिछले महीने यह जानकारी भी सामने आई थी कि अश्विन इंग्लैंड की “द हंड्रेड” प्रतियोगिता में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बनने के लिए उत्सुक हैं।
Ravichandran ashwin to play for team india in hong kong sixes 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 18, 2025 | 07:46 PM
