ODI World Cup 2027: रविचंद्रन अश्विन का दावा, विश्व कप में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार होंगे एक साथ

Ravichandran Ashwin Statement World Cup: भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम में वापसी कर ली है। इस बीच पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर की वापसी पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बड़ा दावा किया है।
R. Ashwin Big Statement Regarding Vaneshwar Kumar
रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

R. Ashwin Statement Bhuvneshwar Kumar: मध्यम गति के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने करीब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी की है। चयनकर्ताओं ने उन्हें आगामी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस महीने के अंत से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस बीच पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर अपनी खुशी जाहिर की है।

भुवनेश्वर कुमार की वापसी की वकालत

रविचंद्रन अश्विन लंबे समय से भुवनेश्वर कुमार की वापसी की मांग कर रहे थे। अब उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वह अगले साल यानी 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को एक साथ भारत के लिए नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए देखना चाहते हैं। अश्विन का मानना है कि यदि भुवी अपनी फिटनेस बरकरार रखते हैं, तो वह विश्व कप में भारत के लिए पहली गेंद डाल सकते हैं।

R. Ashwin Big Statement Regarding Vaneshwar Kumar
IND vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज, ईशान किशन रच सकते हैं नया इतिहास

भुवनेश्वर कुमार की वापसी नहीं थी आसान

भुवनेश्वर कुमार की यह वापसी इतनी आसान नहीं थी। अजीत अगरकर के चयन समिति के अध्यक्ष रहते हुए उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था, क्योंकि मैनेजमेंट आगे की सोच रहा था। भुवी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था। इसके बाद करीब चार साल तक वह टीम से बाहर रहे।

IPL में RCB के लिए चमके थे भुवनेश्वर

36 वर्षीय इस स्विंग गेंदबाज ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पिछले सीजन में उन्होंने 17 विकेट चटकाए और पावरप्ले के ओवरों में अपनी स्विंग और सीम से दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। इसी दमदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने चयनकर्ताओं को एक बार फिर मजबूर किया।

R. Ashwin Big Statement Regarding Vaneshwar Kumar
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी, जो 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होगी।

पहला टी-20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च

दूसरा टी-20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च

तीसरा टी-20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन

चौथा टी-20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड

पांचवां टी-20: 1 नवंबर, हैमिल्टन

इस टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी, जहां भुवनेश्वर के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की पैनी नजर रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com