Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रविचंद्रन अश्विन ने छुआ आकाश, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दिग्गजों को पछाड़कर हासिल किया ये मुकाम

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो विकेट लेने के बाद आर अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को पीछे छोड़ दिया है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 24, 2024 | 12:36 PM

रवि अश्विन (सौजन्यः एक्स)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अब तक न्यूजीलैंड के दो विकेट गिर गए हैं और दोनों ही विकेट रवि अश्विन के नाम है। ये दो विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की गेंदबाजी ठीक-ठाक देखने मिल रही है। हालांकि अब तक कीवी टीम के जो विकेट गिरे हैं वह अश्विन ने ही झटके हैं। वह दूसरा विकेट लेते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को पीछे छोड़ दिया है।

Most Wickets in WTC History: Ravi Ashwin – 188* Nathan Lyon – 187 – RAVI ASHWIN AT THE TOP..!!!! 🐐 pic.twitter.com/5zE0CTw6Eh — Tanuj Singh (@ImTanujSingh) October 24, 2024

सम्बंधित ख़बरें

आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर

IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी

IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी

आईसीसी ने साल 2019 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। मौजूदा समय में इसका दूसरा चक्र खेला जा रहा है। जहां भारत के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का शानदार प्रदर्शन देखने मिल रहा है। उन्होंने सिर्फ 39 मैच में ही इतिहास रचा है। उनके नाम 188 विकेट है। उन्होंने 11 बार पांच विकेट हासिल किए हैं। जबकि नाथन लियोन के 43 मैचों में 187 विकेट है।

यह भी पढ़ें- केएल राहुल के लिए टीम इंडिया के दरवाजे हुए बंद! न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन पहले स्थान पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (175 विकेट) तीसरे पायदान पर हैं। फिर चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (147 विकेट) हैं और पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड हैं, जिनके नाम 134 विकेट हैं।

ज्ञात हो कि बेंगलुरु टेस्ट में भारत को 8 विकेट से करारी हार का सामना कना पड़ा था। जिसके बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपिंयनशिप की रैंकिंग में नुकसान हुआ था। ऐसे में अब टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मुकाबले को जीतकर ना केवल सीरीज को बराबर करने की कोशिश करेगी, बल्की WTC के पॉइंट्स टेबल में भी सुधार करने की कोशिश में रहेगी।

Ravi ashwin tops of highest wicket taking bowlers in wtc 2025 india vs new zealand 2nd test

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2024 | 12:36 PM

Topics:  

  • India vs New Zealand
  • R Ashwin
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.