-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rashid Latif Said Indian Team Big Challenge For Pakistan In Asia Cup
पूर्व कप्तान लतीफ का डर आया सामने, बोले- एशिया कप में भारत बन सकता है पाकिस्तानी टीम का काल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs Pakistan: एशिया कप 2025 पर बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि भारतीय टीम उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती है। इसके अलावा भी उन्होंने दोनों टीमों पर बातें साझा की हैं।

राशिद लतीफ (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त रिश्ते सही नहीं चल रहे हैं। ये ही कारण था कि WCL 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से मना कर दिया था। लेकिन दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले के लिए क्रिकेट जगत के कई फैंस इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि एशिया कप 2025 के दौरान दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ सकती हैं। ये मुकाबला 14 सितंबर को हो सकता है। इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ चिंतित नजर आ रहे हैं।
इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ एशिया कप 2025 को लेकर चिंता में दिख रहे हैं। उनकी ये चिंता भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर है। लतीफ का कहना कि 14 सितंबर को टीम इंडिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए किसी कठिन इम्तिहान से कम नहीं होने वाला है। उन्होंने इन सब बातों का जिक्र रविवार को न्यूज एजेंसी IANS के साथ किया। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर खुलकर बात की।
भारतीय टीम पाकिस्तान के बड़ी चुनौती- राशिद लतीफ
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने कहा, “भारत का हालिया प्रदर्शन शानदार नहीं रहा, लेकिन फिर भी वो हमारी टीम के लिए बड़ी चुनौती हैं। हमें अपनी कमियों को जल्द ठीक करना होगा। पाकिस्तान की टीम इस वक्त हवा में तैर रही है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से हारने के बाद हमारा आत्मविश्वास डगमगा गया है। ऐसे में 14 सितंबर को भारत से भिड़ना आसान नहीं होगा। बस यही दुआ है कि टूर्नामेंट बिना किसी उलटफेर के चल जाए।” उन्होंने टीम की मौजूदा फॉर्म पर सवाल उठाए। “हमारे पास प्रतिभा है, लेकिन सही दिशा में इस्तेमाल नहीं हो रहा। कप्तान अच्छा हो सकता है, मगर तीनों फॉर्मेट में तालमेल बनाना आसान नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
भारत का मजबूत रिकॉर्ड
पाकिस्तान का हालिया टी20 प्रदर्शन चिंता का सबब बना हुआ है। बांग्लादेश ने घर में 2-1 से सीरीज जीती, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 की जीत भी दमदार नहीं रही। लतीफ ने कहा, “ये वो मैच थे, जो हमें हर हाल में जीतने चाहिए थे। अब एशिया कप में ओमान के खिलाफ 12 सितंबर को पहला मुकाबला है, लेकिन असली टेस्ट 14 को भारत से होगा।” इतिहास भी भारत के पक्ष में है, जहां 13 टी20 मुकाबलों में भारत ने 10 जीते हैं।
ये भी पढें: ओवल में DSP सिराज का धमाल, ‘द ओवल’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
लतीफ ने उम्मीद जताई, “पाकिस्तान को लय पकड़नी होगी, वरना भारत के सामने टिकना मुश्किल होगा। ये मैच हमेशा दुनिया की नजरों में रहता है।” यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को अपनी रणनीति पर काम करना होगा। लतीफ की चिंता साफ दिखती है, क्योंकि टीम का भविष्य इस प्रदर्शन पर टिका है।
Rashid latif said indian team big challenge for pakistan in asia cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














