Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ranji Trophy: बारिश की भेंट चढ़ा महाराष्ट्र बनाम सौराष्ट्र मुकाबले का दूसरा दिन, केवल 12 ओवर हुआ खेल

Ranji Trophy Cricket Match: नासिक में महाराष्ट्र बनाम सौराष्ट्र रणजी मुकाबले का दूसरा दिन बारिश और कमजोर रोशनी की भेंट चढ़ा। दिन में केवल 12 ओवर खेला जा सका।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 02, 2025 | 05:39 PM

महाराष्ट्र बनाम सौराष्ट्र रणजी ट्रॉफी मुकाबले का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ranji Trophy Maharashtra Vs Saurashtra: नासिक में चल रहे महाराष्ट्र बनाम सौराष्ट्र रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन का खेल कमजोर रोशनी के कारण रोकना पड़ा। जब खेल रोका गया, तब सौराष्ट्र टीम का स्कोर 1 विकेट पर 61 रन था। बादलों से घिरे मौसम, कम दृश्यता और पिछले दिन हुई बारिश के बाद मैदान में बनी नमी व फिसलन के कारण मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू हो सका, लेकिन पूरे दिन में केवल 12 ओवर का ही खेल संभव हुआ।

दिन समाप्त होने पर हार्दिक देसाई 28 और जय गोहिल 18 रन बनाकर नाबाद थे। अब मुकाबले में केवल 2 दिन का खेल शेष रह गया है, जिससे मैच के किसी निर्णायक परिणाम की संभावना कम दिखाई दे रही है।

हालांकि, रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ महाराष्ट्र के कप्तान अंकित बावणे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय इसी उद्देश्य से लिया था कि सीमित समय में कम से कम पहला पारी खत्म कर बढ़त ली जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का ग्लोबल अवतार, पहली बार इस खास व प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें, 500 इंटरनेशनल विकेट से बस चंद कदम दूर, फिर हो जाएंगे इस खास क्लब में शामिल

SA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान

पहले दिन भी हुई बारिश

सौराष्ट्र की ओपनिंग जोड़ी चिराग जानी और हार्दिक देसाई ने सतर्क शुरुआत की लेकिन पाँचवें ओवर में चिराग जानी पगबाधा आउट हो गए। पहले दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया था। ऐसे में दूसरे दिन खेल शुरू होने को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी उत्सुकता थी। लेकिन दूसरे दिन भी चाय के सत्र तक बारिश जारी रही।

यह भी पढ़ें:- ICC Women’s World Cup Final: नवी मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक को लेकर जारी की गाइडलाइन

धूप निकली पर आउटफील्ड गीली

दिनभर में मैच रेफरी और अंपायरों ने पांच बार मैदान का निरीक्षण किया। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, परंतु आउटफील्ड पूरी तरह सूख न पाने के कारण खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेल देर से शुरू किया गया।

दिलचस्प बात यह रही कि उस समय टीवी पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला चल रहा था, फिर भी रविवार की छुट्टी होने के कारण नासिक के क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में स्टेडियम में लाइव मैच देखने पहुंचे। पवेलियन के दोनों ओर की गैलरी शाम 3 बजे के बाद तक दर्शकों से पूरी तरह भर चुकी थी। अब मैच के केवल दो दिन बचे हैं यदि कल तक बारिश ने विराम लिया तो ही मुकाबला समय पर शुरू हो सकेगा।

Ranji trophy maharashtra vs saurashtra match stopped nashik weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 05:39 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Maharashtra
  • Nashik
  • Ranji Trophy
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.