Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BCCI को जल्द ही मिलेगा नया अध्यक्ष, रोजर बिन्नी को रिप्लेस करेंगे ये दिग्गज

रोजर बिन्नी अगले महीने 70 साल के होने वाले है। 70 साल के होते ही वो अपने पद से रिटायर हो जाएंगे। वहीं उनका कार्यभार राजीव शुक्ला संभाल सकते हैं। उन्हें अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 02, 2025 | 10:40 AM

बीसीसीआई मीटिंग के बाद सभी अधिकारी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई 2025 को रिटायर हो जाएंगे। रोजर बिन्नी इस दिन 70 साल के हो जाएंगे। बीसीसीआई के नियम के अनुसार 70 साल की उम्र के बाद अपना पद छोड़ना होगा। ये बीसीसीआई के सभी पदों पर लागू होता है। इसके बाद नए अध्यक्ष की खोजबीन शुरू भी हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई राजीव शुक्ला को अंतिरम अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंप सकती है। वो रोजर बिन्नी को रिप्लेस करेंगे।रोजर बिन्नी के रिटायर होते ही यह जिम्मेदारी राजीव शुक्ला को दी जा सकती है। राजीव शुक्ला इस समय बीसीसीआई के उपाध्यक्ष है। वो लंबे समय से भारतीय भारतीय क्रिकेट प्रशासन से जुड़े रहे हैं। वह पहले आईपीएल के चेयरमैन रह चुके हैं और बीसीसीआई में कई अहम भूमिकाएं भी निभा चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट में शुक्ला का है महत्वपूर्ण योगदान

राजनीति और पत्रकारिता दोनों क्षेत्रों में लंबा अनुभव रखने वाले राजीव शुक्ला का भारतीय क्रिकेट प्रशासन में भी काफी योगदान रहा है है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिया है कि शुक्ला जुलाई में रोजर बिन्नी की जगह बोर्ड के नए अंतरिम अध्यक्ष बन सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बोर्ड के भीतर उनके नाम को लेकर गंभीर चर्चा पहले से ही चल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल

पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट

Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन

T20 World Cup 2026 में लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा वेस्टइंडीज, नेपाल को 9 विकेट से रौंदा

2022 में बिन्नी बने थे अध्यक्ष

रोजर बिन्नी ने साल 2022 में बीसीसीआई अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। उन्होंने इस पद पर सौरव गांगुली का स्थान लिया था। बिन्नी भारतीय क्रिकेट इतिहास की प्रतिष्ठित हस्तियों में गिने जाते हैं। 1983 में भारत की पहली वर्ल्ड कप जीत में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में सर्वाधिक 18 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाते ही रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले…

बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान बिन्नी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनका उद्देश्य भारतीय क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाना था। उन्होंने संगठनात्मक सुधारों पर भी जोर दिया। हालांकि अब उम्र संबंधी नियमों के चलते उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में राजीव शुक्ला को अगला अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें चल रही है।

Rajeev shukla may replace roger binny to become interim bcci president

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2025 | 10:27 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket
  • Sourav Ganguly

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.