वर्तमान चक्र (2031 में समाप्त होने वाला) में कुल चार एशिया कप होंगे। 2025 में होने वाले टूर्नामेंट (19 मैच) के बाद, 2027 में बांगलादेश में 13 मैचों वाला एशिया कप होगा, जो वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। फिर एक T20 फॉर्मेट का एशिया कप (19 मैच) होगा, जिसमें पाकिस्तान मेज़बान होगा, लेकिन यह न्यूट्रल देश में खेला जाएगा। अंत में 2031 में एक 13 मैचों वाला वनडे एशिया कप श्रीलंका में आयोजित होगा।
Asian Cricket Council में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजीव शुक्ला और आशीष शेलार, एशिया कप के मेजबानी का रखेंगे पक्ष
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला एशियाई क्रिकेट काउंसिल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Mar 07, 2025 | 08:50 PM
राजीव शुक्ला (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला एशियाई क्रिकेट काउंसिल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता आशीष शेलार एशियाई क्रिकेट काउंसिल के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बनेंगे। यह जानकारी बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को दी।
बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद एसीसी बोर्ड में उनका पद रिक्त हो गया था। हाल तक वह एसीसी के अध्यक्ष थे।
सैकिया ने प्रेस रिलीज में दी जानकारी
सैकिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बीसीसीआई पदाधिकारियों और शीर्ष परिषद की ओर से हम उन दोनों के सफल कार्यकाल की कामना करते हैं क्योंकि एसीसी एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने और उसे मजबूत करने की दिशा में काम करती है। एसीसी के अगले चक्र में पाकिस्तान के मोहसिन नकवी को महाद्वीपीय संस्था का प्रमुख नियुक्त किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
अब चश्मा लगाकर घूम नहीं सकेंगे क्रिकेटर्स… BCCI ने IPL फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला, बताई ये वजह
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
एशिया कप के आयोजन और संचालन पर होगी मीटिंग
एसीसी बोर्ड की अगली बैठक में एशिया कप के आयोजन और इसके संचालन पर होगी। जो इस साल सितंबर में T20 फॉर्मेट में होने की संभावना है। एसीसी ने यह तय किया है कि यह टूर्नामेंट एक न्यूट्रल देश में आयोजित किया जाएगा, हालांकि BCCI को इसका मेज़बान माना जाएगा। यह भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। एसीसी अधिकारी इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका और यूएई के बीच फैसला ले रहे हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2031 तक चार एशिया कप खेले जाएंगे
Rajeev shukla ashish shelar will represent india in asian cricket council
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 07, 2025 | 08:38 PM
