IPL 2026: जो बड़े-बड़े दिग्गज कप्तान न कर सके, वो कर गए रजत पाटीदार, धर्मशाला में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
RCB vs GT IPL 2026: रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन ठोककर आरसीबी को 254 रन तक पहुंचाया। उनकी पारी प्लेऑफ इतिहास की यादगार पारियों में शामिल हो गई।
- Written By: संजय बिष्ट
रजत पाटीदार (फोटो- @IPL)
Rajat Patidar Record in IPL Playoffs: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया। धर्मशाला में खेले गए इस अहम मुकाबले में पाटीदार ने केवल 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाकर आरसीबी को 254/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वह अपने शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
प्लेऑफ में रजत पाटीदार के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
रजत पाटीदार की यह पारी आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में कप्तान के तौर पर संयुक्त रूप से सबसे बड़े स्कोर में शामिल हो गई। इससे पहले डेविड वॉर्नर भी प्लेऑफ में नाबाद 93 रन बना चुके थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए 58 गेंदों का सामना किया था।
इसके अलावा पाटीदार ने आरसीबी के लिए प्लेऑफ में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी दर्ज किया। दिलचस्प बात यह है कि फ्रेंचाइजी के लिए प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर भी उनके ही नाम है, जब उन्होंने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 112 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
RCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
RCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
संन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
मुश्किल वक्त में संभाली पारी
आरसीबी की टीम को 93 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लग चुका था, तभी रजत पाटीदार बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 9 शानदार छक्के लगाए। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज इतना आक्रामक था कि उनका स्ट्राइक रेट 281.82 तक पहुंच गया। पाटीदार ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और विरोधी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
अहम साझेदारियों ने बढ़ाया स्कोर
रजत पाटीदार ने बीच के ओवरों में शानदार साझेदारियां निभाकर टीम के स्कोर को नई ऊंचाई तक पहुंचाया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या के साथ 45 गेंदों में 95 रन जोड़े, जिसने आरसीबी की पारी को गति दी। इसके बाद टिम डेविड के साथ 11 गेंदों में 25 रन और जितेश शर्मा के साथ सिर्फ 12 गेंदों में 40 रन की तेज साझेदारी की। इन साझेदारियों की बदौलत आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
ये भी पढ़ें: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
रजत पाटीदार ने 2021 में आईपीएल डेब्यू किया था और तब से लगातार अपनी पहचान मजबूत की है। अब तक खेले 56 मुकाबलों में उन्होंने 1597 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। इस सीजन 13 पारियों में उन्होंने 486 रन बनाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 196 से ज्यादा रही है। ऐसे प्रदर्शन ने उन्हें लीग के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है।
