RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स के सामने खड़ा किया 229 का टारगेट
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाज करते हुए SRH के सामने जीत के लिए .. रन का विशाल टारगेट खड़ा किया। RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली।
- Written By: संजय बिष्ट
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 Match 36th RR vs SRH 1st Inning Highlight: आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए। टीम की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे बड़ी पारी खेली और 103 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी इस पारी ने राजस्थान को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 37 गेंदों में 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए। मैदान के चारों तरफ शॉट खेलते हुए उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। उनका यह शतक टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ और दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
अन्य बल्लेबाजों का योगदान
राजस्थान को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि जायसवाल 8 गेंदों में 10 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 35 गेंदों में 51 रनों की अहम पारी खेली। शिमरन हेटमायर ने 11 और फरेरा ने 33 रन बनाए, जबकि कप्तान रियान पराग 9 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही बना सके।
सम्बंधित ख़बरें
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल
टॉस और टीम में बदलाव
सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कमिंस इस मैच के साथ लंबे समय बाद मैदान पर लौटे हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेला था, क्योंकि वह पीठ की चोट से जूझ रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कुछ बदलाव किए। पैट कमिंस ने दिलशान मदुशंका की जगह प्लेइंग 11 में वापसी की, जबकि प्रफुल हिंगे को हर्ष दुबे की जगह मौका दिया गया। इन बदलावों के बावजूद राजस्थान के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सिर्फ 36 गेंदों में ठोकी दूसरी IPL सेंचुरी; सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।
