राहुल द्रविड़ की बाद होगी IPL में वापसी, राजस्थान रॉयल्स के साथ इस भूमिका में आएंगे नजर
राजस्थान रॉयल्स से राहुल द्रविड़ का पुराना रिश्ता रहा है। वह एक समय आईपीएल में आरआर के कप्तान रह चुके हैं। ऐसे में अब एक बार फिर वह आरआर से हेड कोच के रूप में जुड़ने वाले हैं। उनकी कोचिंग में आरआर अच्छा प्रदर्शन दिखा सकती है।
- Written By: मृणाल पाठक
राहुल द्रविड़ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कोच राहुल द्रविड़ अब सालों बाद आईपीएल में एंट्री होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो द्रविड़ आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने वाले हैं। वह आरआर के साथ एक डील साइन करने वाले हैं। ऐसी खबर हैं कि वह आरआर के हेड कोच बन गए हैं।
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स से राहुल द्रविड़ का पुराना रिश्ता रहा है। वह एक समय आईपीएल में आरआर के कप्तान रह चुके हैं। ऐसे में अब एक बार फिर वह आरआर से जुड़ने वाले हैं। उनकी कोचिंग में आरआर अच्छा प्रदर्शन दिखा सकती है।
🚨 RAHUL DRAVID HAS BEEN APPOINTED AS RAJASTHAN ROYALS’ HEAD COACH…!!! 🚨 (Espncricinfo). pic.twitter.com/H8lFGG6lGU — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 4, 2024
सम्बंधित ख़बरें
हैदराबाद में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार शतक, दिल्ली के खिलाफ अकेले दम पर पलट दिया मैच, 47 रन से मुकाबला जीता SRH
IPL 2026: जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खुली किस्मत! टीम में लौटा सबसे बड़ा मैच विनर
SRH vs DC: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, सनराइजर्स ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 243 रन का विशाल लक्ष्य
Abhishek Sharma ने DC के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, विराट कोहली की बराबरी तो रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड
RR के बने हेड कोच
क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट्स के अनुसार द्रविड़ को राजस्थान ने हेड कोच बना दिया है। हालांकि अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अगर यह खबर सही है तो द्रविड़ मेगा आईपीएल की मेगा ऑक्शन में अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस टीम के कप्तान संजू सैमसन भी द्रविड़ के करीब माने जाते हैं। ऐसे में दोनों की जोड़ी आईपीएल 2025 में धमाल मचा सकती है।
RR का रह चुके हैं हिस्सा
जानकारी के लिए बता दें कि द्रविड़ आईपीएल 2012 और 2013 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके हैं। जबकि 2014 और 2015 में वह टीम के मेंटर और डायरेक्टर थे। फिर 2016 में वह दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ गए थे।
टी20 वर्ल्ड कप का जीता खिताब
द्रविड़ आईपीएल के बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी में आ गए थे। वह 2019 में एकेडमी के हेड बने थे। उसके बाद 2021 में वह टीम इंडिया का हेड कोच बने। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि इस टूर्नामेंट में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने खिताब जीता।
यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे ईशान किशन! ये खिलाड़ी ले सकता है टीम में जगह
विक्रम राठौर भी RR का हिस्सा
ज्ञात हो कि कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। साथ ही विक्रम राठौर को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। राठौर को टीम के असिस्टेंट कोच बनाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वे भी डील साइन कर चुके हैं। जबकि अब राहुल द्रविड़ भी टीम से जुड़ने वाले हैं।
