Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंडर-19 टीम में सेलेक्ट होने के बावजूद भी वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे जूनियर द्रविड़, जानिए क्या है कारण?

भारतीय टीम को जूनियर द्रविड़ मिलने वाला है। द्रविड़ के बेटे समित का सेलेक्शन अंडर-19 टीम में हो गया है। हालांकि वह अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। जिसके पीछे की वजह उनकी उम्र है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 01, 2024 | 01:06 PM

समित द्रविड़ (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ अपने समय में भारतीय टीम के वो खिलाड़ी हुआ करते थे, जिन पर पूरी टीम डिपेंड हो जाती थी। जितनी सराहना उनके खेल की हुई, उतने ही उनकी कोचिंग की भी हुई। अब भारतीय टीम को जूनियर द्रविड़ मिलने वाला है। द्रविड़ के बेटे समित का सेलेक्शन अंडर-19 टीम में हो गया है। हालांकि वह अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे।

समित द्रविड़ ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। वह दाएं हाथ के एक बल्लेबाज हैं। साथ ही वह दाएं हाथ के ही मध्यम गति के गेंदबाज भी हैं। वह कर्नाटक अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं, वह 2023-24 में कूच बिहार ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। साथ ही वह महाराजा ट्रॉफी केएससीए T20 टूर्नामेंट में मैसूर वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं। लेकिन फिर भी वह डर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे, जिसके पीछे की वजह उनकी उम्र है।

समित द्रविड़ अंडर-19 टीम में हुए सेलेक्ट

🚨 NEWS 🚨 India U19 squad and fixtures announced for multi-format home series against Australia U19.

सम्बंधित ख़बरें

रोहित शर्मा का बड़ा मुकाम! 14 रन बनाकर भी इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, द्रविड़ को छोड़ा पीछा

सलमान अली आगा ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

राहुल द्रविड़ के बेटे की टीम इंडिया में हुई एंट्री, अफगानिस्तान के खिलाफ होगा डेब्यू!

‘जब मैं टीम इंडिया का हेड कोच बना तो…’, राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा के बारे में ये क्या कह दिया!

Squad for one-day series: Rudra Patel (VC) (GCA), Sahil Parakh (MAHCA), Kartikeya KP (KSCA), Mohd Amaan (C) (UPCA), Kiran Chormale (MAHCA), Abhigyan Kundu (WK) (MCA), Harvansh… — BCCI (@BCCI) August 31, 2024

दरअसल, समित पहली बार अंडर-19 लेवल पर भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। वह जल्द ही अंडर-19 की तरफ से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। लेकिन वह अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि यह विश्व कप 2026 में होना है और समित आने वाले दो महीने के बाद 19 साल के हो जाएंगे। जिसका मतलब हो कि 2026 में उनकी उम्र 19 साल से ज्यादा हो जाएगी। इसी वजह से वह आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाला है। वहीं अभी भारतीय अंडर-19 टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और 2 चार दिवसीय मुकाबले खेले जाने हैं। तीन वनडे पुडुचेरी में होंगे, जबकि चार दिवसीय मुकाबले चेन्नई में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी मोहम्मद अमान के हाथों में है, जबकि चार दिवसीय मैचों में सोहम पटवर्धन कप्तान होंगे।

यह भी पढ़ें- US Open 2024: नोवाक जोकोविच पर पोपिरिन पड़े भारी तो महिलाओं में टिकी रही कोको गॉफ

ज्ञात हो कि समित के पिता राहुल द्रविड़ भारत के मिस्टर डिपेंडेबल के नाम से काफी मशहूर थे। क्योंकि जब वह क्रिड पर आते थे तब पूरी टीम उनपर निर्भर हो जाती थी। क्योंकि सबको पता रहता था कि जब तक वह क्रीज पर है तब तक टीम इंडिया को कोई हरा नहीं सकता है। वहीं हाल ही में भारतीय टीम में उनकी कोचिंग में 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब हो पाई है।

Rahul dravid son samit dravid select in under 19 team but can not play under 19 world cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2024 | 01:06 PM

Topics:  

  • Rahul Dravid

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.