| फॉर्मेट | मैच | पारी | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | 100/50 | 4/6s | शून्य | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | कैचेज |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 5 | 10 | 277 | 93 | 27.70 | 55.17 | 0/1 | 22/3 | 0 | 4 | 3/148 | 10 |
| वनडे | 17 | 16 | 667 | 134 | 47.64 | 93.28 | 2/3 | 60/8 | 0 | 4 | 2/18 | 6 |
| टी20आई | 32 | 30 | 548 | 56 | 23.82 | 113.22 | 0/4 | 45/16 | 2 | 3 | 1/9 | 11 |
| कुल | 54 | 56 | 1492 | 31.74 | 87.71 | 2/8 | 127/27 | 2 | 11 | 3/148 | 27 |
सलमान अली आगा ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Salman Ali Agha Breaks Dravid Record: पाकिस्तान टीम के टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Nov 24, 2025 | 11:16 AM
सलमान अली आगा और द्रविड़ (फोटो-सोशल मीडिया)
Salman Ali Agha Creates History: पाकिस्तान के टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने 23 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला खेलते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सलमान अली आगा ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मामले में सलमान अली ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है।
पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे के बीच रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में चल रही T20I ट्राई-सीरीज का चौथा मैच खेला गया। यह मुकाबला सलमान अली आगा का इस साल 54वां इंटरनेशनल मुकाबला था। इससे पहले एक साल में सबसे ज्यादा राहुल द्रविड़ ने 53 मुकाबले खेले थे। उन्होंने यह कारनामा 1999 में किया था। वहीं उनके अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने 2000 में 53 और महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में 53 इंटरनेशनल मैच खेले थे।
कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच
| खिलाड़ी | देश | वर्ष | कुल मैच | टेस्ट | वनडे | टी20आई |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सलमान अली आगा | पाकिस्तान | 2025 | 54 | 5 | 17 | 32 |
| राहुल द्रविड़ | भारत | 1999 | 53 | 10 | 43 | – |
| मोहम्मद यूसुफ | पाकिस्तान | 2000 | 53 | 12 | 41 | – |
| एमएस धोनी | भारत | 2007 | 53 | 8 | 37 | 8 |
सलमान अली आगा ने इस साल में अब तक 32 टी20 आई मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा 17 वनडे और पांच टेस्ट मुकाबले का हिस्सा रहे हैं। आगा के कप्तानी में पाकिस्तान की टीम एशिया कप का फाइनल हार गई थी। भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
यह भी पढ़ें: T20I में बाबर आजम ने रचा इतिहास, इस मामले में की विराट कोहली की बराबरी; ये रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर
साल 2025 में सलमान अली आगा का प्रदर्शन
रविवार को रावलपिंडी में पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में सलमान अली आगा ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया। आगा ने सिर्फ दो गेंदों पर 1 रन बनाकर नाबाद रहते हुए फखर जमान के साथ छठे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी निभाई। फखर जमान ने 10 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुकाबले का हाल
पाकिस्तान की पारी में बाबर आजम ने 52 गेंदों पर 74 रन और साहिबज़ादा फरहान ने 41 गेंदों पर 63 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 103 रन की मजबूत साझेदारी कर टीम को 195/5 का सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं जिम्बाब्वे की टीम 126 रनों पर सिमट गई है। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 69 रनों से जीत लिया और टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गए।
Salman ali agha breaks rahul dravid world record of featuring most international matches in a calendar year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 24, 2025 | 11:15 AM
