US Open 2024: नोवाक जोकोविच पर पोपिरिन पड़े भारी तो महिलाओं में टिकी रही कोको गॉफ

कार्लोस अल्कराज के बाहर होने के एक दिन बाद गत चैंपियन नोवाक जोकोविच भी चार सेट तक चले मुकाबले में हारकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए लेकिन महिला वर्ग में मौजूदा चैंपियन कोको गॉफ अगले दौर में प्रवेश करने में सफल रही।
अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट
यूएस ओपन 2024 (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

न्यूयॉर्क: यूएस ओपन 2024 में सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हार का सामना करना पड़ा जब उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के अलेक्सई पोपिरिन के साथ हुआ। इससे पहले कार्लोस अल्काराज भी यूएस ओपन 2024 से बाहर हो चुके है।

कार्लोस अल्कराज के बाहर होने के एक दिन बाद गत चैंपियन नोवाक जोकोविच भी चार सेट तक चले मुकाबले में हारकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए लेकिन महिला वर्ग में मौजूदा चैंपियन कोको गॉफ अगले दौर में प्रवेश करने में सफल रही।

अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कवायद में लगे जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया के 28वीं वरीयता प्राप्त एलेक्सी पोपिरिन ने 6-4, 6-4, 2-6, 6-4 से हराया। जोकोविच ने मैच के बाद कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह मेरा अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। यह मैच मेरे लिए किसी दुखी सपने की तरह था। मैं अपने सर्वश्रेष्ठ के करीब भी नहीं खेल पाया।'''

2017 के बाद पहली बार

यह 2017 के बाद पहला अवसर है जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच साल में एक भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट नहीं जीत पाए। इससे पहले 2010 में भी ऐसा हुआ था। यही नहीं यह 2002 के बाद पहला अवसर है जबकि टेनिस के तीन दिग्गज खिलाड़ी जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेडरर में से किसी ने भी किसी एक साल में ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी हासिल नहीं की।

ऐसे जीते पोपिरिन

ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय पोपिरिन की जोकोविच के खिलाफ यह पहली जीत है।

जोकोविच इससे पहले 2005 और 2006 में अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे। यह 37 वर्षीय खिलाड़ी 2011, 2015, 2018 और 2023 में यहां चैंपियन बना था। पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले जोकोविच ने 14 बार डबल फॉल्ट किया और वह मैच के दौरान थके हुए नजर आ रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय पोपिरिन की जोकोविच के खिलाफ यह पहली जीत है। अब उनका मुकाबला अमेरिका के 20वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो से होगा जिन्होंने हमवतन बेन शेन्टन को 4-6, 7-5, 6-7 (5), 6-4, 6-3 से पराजित किया।

महिला वर्ग में कोको गॉफ आगे

महिला वर्ग में पिछली चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ पहला सेट गंवाने के बावजूद आगे बढ़ने में सफल रही। अमेरिका की इस खिलाड़ी ने 27वीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को 3-6, 6-3, 6-3 से हराकर अपने खिताब का बचाव करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

उनका अगला मुकाबला एम्मा नवारो से होगा जिन्होंने तीन सेट तक चले मैच में जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह सुरक्षित की। इस 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने 19वीं वरीय मार्टा कोस्ट्युक पर 6-4, 4-6, 6-3 से जीत दर्ज की।

महिला वर्ग में ही आर्यना सबालेंका ने पहला सेट हारने के बाद अच्छी वापसी की और 29वीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा को 2-6, 6-1, 6-2 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com