एशिया कप के लिए इस खिलाड़ी ने चुनी अपनी प्लेइंग-11, संजू सैमसन और रिंकू सिंह को किया बाहर

Rahane Predicts India's Playing XI For Asia Cup: भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने एशिया कप के लिए प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी कर दी है। देखें उन्होंने किसे प्लेइंग में जगह दी है।
एशिया कप के लिए इस खिलाड़ी ने चुनी अपनी प्लेइंग-11, संजू सैमसन और रिंकू सिंह को नहीं मिली जगह
भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ajinkya Rahane Predicts India's Playing XI For Asia Cup: एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसको लेकर भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारत की प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी कर दी है। एशिया कप का आयोजन इस बार दुबई में किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति ने मंगलवार 19 अगस्त को एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की और शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया। पंजाब के दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल ने भारत के लिए आखिरी टी20I मैच 30 जुलाई, 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। गिल को उप-कप्तान के रूप में टीम में शामिल करना इस बात का संकेत है कि वह प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे।

भारत के लिए 20 टी-20 मैच खेल चुके अजिंक्य रहाणे का भी यही मानना ​​है और उन्होंने कहा कि वह संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में देखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यकीन है कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज शुभमन गिल करेंगे। अभिषेक इस समय टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज भी है।

गिल और अभिषेक करेंगे पारी की शुरुआत

रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्लेइंग इलेवन की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि मैं संजू सैमसन को टीम में देखना चाहूंगा लेकिन गिल के आ जाने के बाद संजू सैमसन प्लेइंग-11 से बाहर रहेंगे। हालांकि मैं चाहता हूं कि संजू प्लेइंग का हिस्सा हो। लेकिन शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा टीम के लिए पारी की शुरुआत करेंगे।

वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा में कोई एक खेलेगा

रहाणे ने कहा कि मैं इस एशिया कप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को एक साथ गेंदबाज़ी करते देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हम जसप्रीत बुमराह के बारे में ज़्यादा बात नहीं करना चाहते। हम सभी जानते हैं कि वह कितने खतरनाक हैं। अर्शदीप सिंह, एक बेहद आत्मविश्वासी खिलाड़ी हैं, जो गेंद को दोनों तरफ़ स्विंग कराते हैं। वह सीधी और वाइड यॉर्कर भी डाल सकते हैं। 11वां खिलाड़ी विकेट पर निर्भर करेगा क्योंकि हम दुबई में खेल रहे हैं। विकेट और परिस्थितियों के आधार पर, वरुण चक्रवर्ती या हर्षित राणा में से कोई एक।

एशिया कप 2025 में भारत के लिए अजिंक्य रहाणे की प्लेइंग XI

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती/हर्षित राणा।

Navbharat Live
navbharatlive.com