-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- R Ashwin Calls For Bhuvneshwar Kumars Return To The Indian T20 Team
भारतीय T20 टीम में हो भुवनेश्वर कुमार की वापसी…, पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार मौजूदा वक्त में IPL 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। वो आरसीबी के लिए सिर्फ गेंदबाजी में ही नहीं, बल्लेबाजी में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

भुवनेश्वर कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
R Ashwin on Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार इस वक्त आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की 2 विकेट से रोमांचक जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारत के टी20 इंटरनेशनल सेटअप में वापसी की मांग की है।
MI के खिलाफ जीत में निभाई अहम भूमिका
भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन एमआई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार रहा। भुवनेश्वर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट अपने नाम किए। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि भुवनेश्वर ने पारी के आखिरी ओवर में छक्का लगाते हुए आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर के प्रदर्शन से अश्विन काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए विचार करने लायक काफी कुछ दिखाया है।
भुवनेश्वर को टी20 टीम में चुना जाए- आर. अश्विन
अश्विन ने ‘जियोस्टार’ से कहा, “मैं चाहता हूं कि भुवनेश्वर को टी20 टीम में चुना जाए। नई गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हैं और अंतिम ओवरों में भी बढ़िया गेंदबाजी करते हैं। इसके साथ ही अगर आपको दबाव में छक्के की जरूरत है, तो वह मैदान के सबसे मुश्किल हिस्से में भी ऐसा कर सकते हैं।”भुवनेश्वर ने शानदार शुरुआती स्पेल से एमआई के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उन्होंने रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को ऐसी पिच पर आउट किया जिस पर सीम मूवमेंट और असमतल बाउंस था। अश्विन ने खास तौर पर इस अनुभवी खिलाड़ी की कंडीशन को जल्दी पहचानने और उसके हिसाब से ढलने की काबिलियत की तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG 2nd ODI: 400+ स्कोर के बाद भी भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, पूरे ओवर खेलने से पहले सिमटी पारी
इकाना में टीम इंडिया का धमाका: ODI में 8वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
IND vs AFG: दूसरे वनडे से बाहर हुए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, सामने आई बड़ी वजह
अश्विन ने कहा, “जब उन्हें एहसास हुआ कि पिच में कुछ खास है, तो वह सही टेस्ट-मैच गेंदबाजी थी। वह एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर आपको टेस्ट करते रहते हैं। रोहित शर्मा को उस पिच पर एक धीमी गेंद पर आउट करना जो बस स्विंग हुई, काफी जबरदस्त था। इसके बाद में जब वह चौथे विकेट के लिए जा सकते थे, तब भी उन्होंने यॉर्कर फेंकी। उनके लिए मैं बहुत खुश हूं।”
ये भी पढ़ें: आखिरी 6 गेंदें और 15 रन…बल्ला टूटा, हौसला नहीं! भूवी के सिक्स और रसिक के डाइव ने बचाई लाज- VIDEO
अश्विन ने क्रुणाल पांड्या की भी प्रशंसा की, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली। क्रुणाल आरसीबी के लिए इस मुकाबले में संकटमोचक साबित हुए। अपनी पारी के आखिरी शरीर के कई हिस्सों में ऐंठन से जूझने के बावजूद, क्रुणाल ने पेस और स्पिन दोनों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और आरसीबी को मैच में बनाए रखा। अश्विन ने कहा, “क्रुणाल पांड्या के साथ हम एचआर मैनेजर और प्रोजेक्ट मैनेजर को जानते हैं, लेकिन वह सही ‘प्रेशर मैनेजमेंट’ था। अगर आपको इसकी जरूरत है, तो कृपया क्रुणाल पांड्या के लिए के डायल करें।”अश्विन ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी फिर से अपनी लय में लौट आई है।
IANS इनपुट के साथ
R ashwin calls for bhuvneshwar kumars return to the indian t20 team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Facebook में आया बड़ा AI अपडेट, अब सर्च करना होगा आसान, फोटो और कंटेंट भी बनेंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट
Jun 18, 2026 | 02:54 AMJungle Jalebi Benefits: स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, यहां जानिए इसके फायदे
Jun 17, 2026 | 11:30 PMMP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार
Jun 17, 2026 | 11:23 PMPranit More से लेकर समय रैना तक, जब स्टैंड-अप कॉमेडी के पंच और जोक्स बन गए पुलिस शिकायत और FIR की वजह
Jun 17, 2026 | 11:22 PMछत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी से स्थायी जलापूर्ति की तैयारी, 1500 MM पाइपलाइन की सफाई और परीक्षण जारी
Jun 17, 2026 | 11:19 PMऑपरेशन टाइगर-3 से यूबीटी में हड़कंप! सांसदों के बाद अब टूटेंगे 17 विधायक और दर्जनों पार्षद? शिंदे गुट का दावा
Jun 17, 2026 | 11:12 PMED Raid On Mahesh Timber: बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गोवा समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी
Jun 17, 2026 | 11:12 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














