Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India Open 2025: पीवी सिंधु पहुंची इंडिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में, ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से होगी भिड़ंत

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंची। सिंधू ने जापान की 46वें नंबर की खिलाड़ी मनामी सुइजू को 21-15, 21-13 से हराया।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 16, 2025 | 06:12 PM

पीवी सिंधु (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंची। सिंधू ने जापान की 46वें नंबर की खिलाड़ी मनामी सुइजू को 21-15, 21-13 से हराया। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु अब पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से भिड़ेंगी। वहीं पुरुष में किरण जॉर्ज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उम्मीदें बनाई रखी है।

वहीं पुरुष वर्ग में किरण ने शानदार वापसी करते हुए छह गेम प्वाइंट बचाकर प्री-क्वार्टरफाइनल में एलेक्स लैनियर को 22-20, 21-13 से हराया। किरण अगले दौर में चीन के खिलाड़ी हांग यांग वेंग से भिड़ेंगे। किरण एलेक्स के खिलाफ मैच में 1-6 से पिछड़ रहे थे। लेकिन फ्रांसीसी खिलाड़ी की कई सहज गलतियों ने भारतीय खिलाड़ी को वापसी करने का मौका दिया। एलेक्स के शानदार स्मैश के बावजूद किरण डटे रहे और ब्रेक तक तीन अंक की बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की। किरण ने 14-20 से पिछड़ने के बाद छह गेम प्वाइंट बचाए और फिर शुरुआती गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में किरण ने संघर्ष के बाद 14-11 से बढ़त बनाई। एलेक्स के स्मैश वाइड गए जबकि किरण ने हर मौके का फायदा उठाया। किरण ने 19-13 की बढ़त हासिल की और प्रतिद्वंद्वी की कुछ नेट गलतियों से भारतीय खिलाड़ी मैच जीत लिया। मैच के बाद किरण ने कहा, ‘‘मैं एक बार में एक अंक पर ध्यान लगाये था। मैं बढ़त के बारे में नहीं सोच रहा था। इससे मुझे पहला गेम जीतने में मदद मिली। मैंने बस संयम बनाये रखा। अब ध्यान अगले मैच पर लगा है। ”

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

वहीं महिला एकल में सिंधु ने शानदार शुरुआत की और वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थी। हालांकि सुइजू ने थोड़े समय के लिए अंतर को 11-13 और 13-14 तक कम कर दिया लेकिन सिंधु हमेशा बढ़त बनाये रहीं। खिलाड़ी भारतीय जल्द ही 20-14 से आगे हो गई और सुइजू के नेट में हिट करने पर सिंधु ने गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधु ने 5-0 की बढ़त बना ली और ब्रेक तक वह 11-2 से आगे थीं। इसके बाद सुइजू के पास भारतीय खिलाड़ी के दबाव का कोई जवाब नहीं था।  (भाषा इनपुट के साथ)

Pv sindhu reached in quarter final for india open badminton tournament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2025 | 06:12 PM

Topics:  

  • India Open
  • PV Sindu

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.