Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु उदयपुर में लेंगी 7 फेरे, जानें कौन है वेंकट दत्ता साईं जिससे हो रही शादी

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शादी के बंधन में बंधने जा रहीं है। उन्होंने पीवी सिंधु भारतीय बैडमिंटन का फेस हैं। भारत की स्टार शटलर और दो बार की

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Dec 05, 2024 | 07:46 AM

पीवी सिंधु (फोटो- पीवी सिंधु फेसबुक)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्कः भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शादी के बंधन में बंधने जा रहीं है। उन्होंने पीवी सिंधु भारतीय बैडमिंटन का फेस हैं। भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की शादी 22 दिसंबर को होने वाली है। सिंधु ने बुधवार को एएनआई से कहा, “हां, मुझे लगता है, यह सब सोशल मीडिया पर है। हां, मैं 22 तारीख को शादी कर रही हूं।”

गौरतलब है कि हाल ही में सिंधु ने लखनऊ में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन की वू लुओ यू को हराकर बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड टूर के अपने दो साल से अधिक के सूखे को समाप्त किया। 47 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में सिंधु ने लुओ यू को दो सीधे गेम में 21-14, 21-16 से हराया।

#WATCH | Hyderabad, Telangana | On her wedding, ace badminton player and two-time Olympic medalist, PV Sindhu says, “It’s all around the social media. Yes, I am getting married on 22nd (December)…” (04.12) pic.twitter.com/51nmALxFAw — ANI (@ANI) December 5, 2024

सम्बंधित ख़बरें

India Open 2025: पीवी सिंधु पहुंची इंडिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में, ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से होगी भिड़ंत

सीन नदी पर ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ‘सीन’ क्रिएट करेगी बारिश, किरकिरा हो सकता है मजा

जुलाई 2022 में सिंगापुर ओपन खिताब के बाद यह सिंधु का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब था, जो BWF सुपर 500 टूर्नामेंट था, जबकि सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एक BWF सुपर 300 टूर्नामेंट है। 2023 और इस साल, वह स्पेन मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन खिताब जीतने में असफल रहीं। अपने शानदार करियर के दौरान, सिंधु ने BWF विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं, इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह चीन की झांग निंग के साथ केवल दो महिलाओं में से एक हैं।

खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

2016 के रियो ओलंपिक में, वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक अर्जित किया। उन्होंने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में इतिहास बनाना जारी रखा, जहां उन्होंने कांस्य पदक जीता, दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। सिंधु की उपलब्धियों ने बैडमिंटन में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया है, जिसने भारत और दुनिया भर में अनगिनत युवा एथलीटों को प्रेरित किया है।

वहीं बता दें कि पीवी सिंधु का विवाह 22 दिसंबर 2024 को उदयपुर में हो रहा है। वे हैदराबाद के IT पेशेवर वेंकट दत्ता साईं से शादी कर रही हैं। यह शादी समारोह 20 दिसंबर से शुरू होगा।

Pv sindhus wedding in udaipur rajsthan on december 22

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2024 | 04:23 AM

Topics:  

  • PV Sindu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.