BWF World Championships: पीवी सिंधु, ध्रुव-तनिषा और सात्विक-चिराग की जोड़ी 16वें राउंड में पहुंची
अब भारत की उम्मीदें रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी पर टिकी होंगी। इसके साथ ही एचएस प्रणय पुरुष एकल के प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की करने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे।
- Written By: संजय बिष्ट
पीवी सिंधू (फोटो- सोशल मीडिया)
PV Sindu: BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में भारत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। इस दौरान भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया है।
नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और यांग पो हान को सीधे गेम में 22-20, 21-13 से हराया। पेरिस के एडिडास एरिना में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले को भारतीय खिलाड़ियों ने 43 मिनट में अपने नाम किया और शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
पीवी सिंधू ने दर्ज की जीत
राउंड ऑफ 16 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना छठी वरीयता प्राप्त चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी से होगा। इस मुकाबले के बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर, पीवी सिंधु ने महिला एकल के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में मलेशिया की करुपाथेवन लेत्शाना को 21-19, 21-15 से शिकस्त दी।
सम्बंधित ख़बरें
Indonesia Open 2026: पीवी सिंधु और अर्जुन-हरिहरन की धमाकेदार शुरुआत, पहले दौर का मैच जीतकर आगे बढ़े
Singapore Open: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
सात्विक-चिराग का Thailand Open में कमाल, विरोधियों को धूल चटाकर फाइनल में मारी ग्रैंड एंट्री
विश्व में 15वें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु पहले गेम में 12-18 से पिछड़ रही थीं, लेकिन छह लगातार अंकों के साथ शानदार वापसी करते हुए सिंधु ने आखिरकार 21-19 से गेम अपने नाम कर लिया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने दूसरे गेम में अपनी गति को नियंत्रित किया करते हुए युवा प्रतिद्वंद्वी को संभलने का मौका नहीं दिया। यह मुकाबला सीधे गेम में समाप्त हो गया। निरंतरता और सटीकता के साथ पीवी सिंधु ने आखिरकार दूसरे गेम को 21-15 से अपने नाम कर लिया।
मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने आयरलैंड के जोशुआ मैगी और मोया रयान को 21-11, 21-16 से हराकर अंतिम 16 में जगह पक्की की। इस भारतीय जोड़ी का सामना हांगकांग की पांचवीं वरीयता प्राप्त टैंग चुन मान और त्से यिंग सुएट की जोड़ी से होगा।
ये भी पढ़ें: त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान होंगे कप्तान
अब भारत की उम्मीदें रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी पर टिकी होंगी। इसके साथ ही एचएस प्रणय पुरुष एकल के प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की करने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे।
एजेंसी इनपुट के साथ
