Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब किंग्स की बढ़ी मुश्किलें, इन चार विदेशी खिलाड़ियों के भारत लौटने पर सस्पेंस

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण कई खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे। अब इनमें से कई खिलाड़ी वापस आ गए हैं, ललेकिन, पंजाब किंग्स के चार विदेशी खिलाड़ी अब तक नहीं लौटे हैं। जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 14, 2025 | 01:00 PM

पंजाब किंग्स (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद आईपीएल 2025 दोबारा शुरू होने वाला है। 17 मई से एक बार फिर फैंस में आईपीएल का जोश देखने मिलेगा। लेकिन, अब खबर हैं कि पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। टीम के चार अहम विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर अब संस्पेंस बन गया है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में धमाल मचा रही हैय़ टीम ने अब तक 11 में से 7 मैच जीतकर खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। टीम के खाते में 15 अंक हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। लेकिन, अब टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

पंजाब किंग्स के पास अभी 3 मैच बचे हैं और इनमें से एक भी जीत उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की कर देगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अब आईपीएल खिताब जीतने की राह टीम के लिए इतनी आसान नहीं दिख रही है। पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी परेशानी अपने चार विदेशी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर है।

सम्बंधित ख़बरें

वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी

इस साल 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 की तैयारी में जुटे क्रिकेटर

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, रवींद्र जडेजा को नहीं…इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी कमान

IPL 2026 से पहले RCB फैंस के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी ही रहेगा बेंगलुरू का होम ग्राउंड

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण कई खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे। अब इनमें से कई खिलाड़ी वापस आ गए हैं, लेकिन कई अभी भी नहीं आए हैं। इसका सबसे बड़ा असर पंजाब किंग्स की टीम में देखने को मिला है, क्योंकि उसके चार अहम विदेशी खिलाड़ी अभी तक भारत नहीं लौटे हैं।

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट की मानें तो दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेनसन, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस और आरोन हार्डी की वापसी पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। पंजाब किंग्स अपना अगला मैच 18 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 24 मई को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

क्रिकेट के बाद राजनीति की तैयारी? देवेंद्र फडणवीस से मिले रोहित शर्मा, महाराष्ट्र के CM बोले- रिटायरमेंट के बाद नया चैप्टर…

पंजाब का आखिरी लीग मैच 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा, जो प्लेऑफ से पहले उसके लिए निर्णायक हो सकता है। ऐसे में प्रीति जिंटा की टीम को न सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद करनी होगी, बल्कि घरेलू खिलाड़ियों से भी दमदार प्रदर्शन की जरूरत होगी।

Punjab kings trouble four overseas players return uncertain in ipl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2025 | 01:00 PM

Topics:  

  • IPL
  • Punjab Kings
  • Shreyas Iyer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.