Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली और RCB से जो चुराया…इधर प्रियांश का शतक उधर प्रिती जिंटा खुशी से झूम उठी, ऑक्शन में खेला था बड़ा दांव

पंजाब किंग्स के लिए युवा ओपनर बल्लेबाज प्रियांश सिंह ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक लगाया था। उन्होने मात्र 39 गेंदों का सामना करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Apr 08, 2025 | 11:59 PM

प्रियांश आर्या और प्रिती जिंटा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में मंगलवार 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का ये 22वां मुकाबला था। इस मैच को अय्यर की टीम पंजाब ने 18 रन से ने जीत लिया। मुकाबले से पहले पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसला किया। खराब शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या के दमदार शतक की बदौलत चेन्नई के सामने 219 रन बनाए।

इस मुकाबले में चेन्नई की तरफ से साधारण गेंदबाजी देखने को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट खलील अहमद और आर. अश्विन ने लिए। लेकिन इन दोनों गेंदबाजों की भी 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा की इकॉनामी रही। इसके अलावा नूर अहमद और मुकेश चौधरी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रिती जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

प्रियांश के शतक पर प्रिती जिंटा झूमीं

आज के मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए युवा ओपनर बल्लेबाज प्रियांश सिंह ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक लगाया था। उन्होने मात्र 39 गेंदों का सामना करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। इसके साथ ही ये आईपीएल 2025 का दूसरा शतक भी साबित हुआ। उनके इस शतक के बाद प्रिती जिंटा स्टेडियम से तालियां बजाती हुई दिखी। वो इस दौरान काफी खुश नजर आ रही थी। प्रियांश आर्य ने आज की पारी में कुल 103 रन बनाए और उन्होंने इतने रन बनाने के लिए मात्र 39 गेंदें ली। प्रियांश को चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। बाएं हाथ के इस कमाल के बल्लेबाज ने शंशाक सिंह के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए कुल 71 रन पाटनरशिप की।

सम्बंधित ख़बरें

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी की डेट हुई फिक्स, सानिया चंडोक के साथ मार्च में लेंगे सात फेरे

ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग, भारत में ही खेलने होंगें मैच, वरना…

ना BCCI, ना IPL की गवर्निंग काउंसिल…तो फिर किसके इशारे पर मुस्ताफिजुर को IPL से बाहर किया गया?

बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, मुस्तफिजुर रहमान के बैन के बाद लिया फैसला

Majestic is an understatement! 👍🏻💥 Gen Bold Star, #PriyanshArya complete his maiden #TATAIPL fifty in some style! 👊🏻 Watch the LIVE action ➡ https://t.co/tDvWovyN5c#IPLonJioStar 👉 PBKS 🆚 CSK | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/ViCDyXmIpd — Star Sports (@StarSportsIndia) April 8, 2025

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रिती जिंटा ने प्रियांश आर्या को खरीदने में दिखाई थी दिलचस्पी

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में प्रिती जिंटा ने प्रियांश आर्या को खरीदने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। आर्या को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी में भी होड़ मची थी। लेकिन अंत प्रिती जिंटा ने ही बाजी मारी। पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या को कुल 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा। आज के मैच में शतक के बाद प्रियांश ने प्रिती जिंटा को नाराज नहीं किया। आर्या के इस शतक के बाद पंजाब किंग्स मैनेजमेंट का यकीनन उन पर भरोसा बढ़ेगा।

Priyansh arya centure preity zinta celebrates ipl 2025 auction story pbks beat csk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2025 | 11:59 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • IPL
  • Preity Zinta
  • Punjab Kings

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.