- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Prithvi Shaw Included In 8 Icon Players For T20 Mumbai League 2025
IPL के बीच चमकी किस्मत! पृथ्वी शॉ को मिली बड़ी खुशखबरी, इस खास टीम में हुआ सिलेक्शन
Prithvi Shaw: आईपीएल 2025 के बीच पृथ्वी शॉ की किस्मत बदल गई है। उन्हें को सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के साथ टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए 8 आइकन खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।
- Written By: मृणाल पाठक

पृथ्वी शॉ (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक पृथ्वी शॉ की किस्मत चमक गई है। आईपीएल के बीच उनके लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसका उन्हें ना जाने कितने समय से इंतजार था। हर तरफ मिल रही निराशा के बाद अब उन्हें एक खुशखबरी मिली है।
दरअसल, पृथ्वी शॉ को सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के साथ टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए 8 आइकन खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। यह लीग 26 मई से 8 जून तक खेली जाएगी। हालांकि शॉ को आईपीएल 2025 की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन अब वे इस लीग में अहम खिलाड़ी के तौर पर नजर आएंगे।
शॉ के साथ अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान को भी आइकन खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। ऐसे में शॉ के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि जिस दौर का वो सामना कर रहे हैं उसमें ये मौका दीए की तरह बनकर उनकी जिंदगी में आया है।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
शॉ के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया और किसी भी आईपीएल टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। कुछ लोगों को लगा कि वे चेन्नई सुपर किंग्स में रुतुराज गायकवाड़ का अच्छा विकल्प हो सकते थे, लेकिन सीएसके ने उनकी जगह युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को चुना।
पृथ्वी शॉ पिछले सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 9 मैचों में 197 रन बनाए। हालांकि वे इस बार आईपीएल से दूर रहे, लेकिन सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने अब तक 10 मैचों में 427 रन बनाए हैं और शानदार फॉर्म में हैं। श्रेयस अय्यर इस समय पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने 9 मैचों में 288 रन बनाए हैं। वहीं, अजिंक्य रहाणे इस सीजन केकेआर के लिए सबसे बेहतरीन बल्लेबाज साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक 9 मैचों में 271 रन बनाए हैं।
Prithvi shaw included in 8 icon players for t20 mumbai league 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













