भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
Sports Padma Shri Award List: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
- Written By: संजय बिष्ट
राष्ट्रपति की तरफ से पद्म श्री अवॉर्ड लेते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर (फोटो- @rashtrapatibhvn)
Harmanpreet Kaur receives the Padma Shri Award: राजधानी नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बड़ा सम्मान दिया है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने हरनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। क्रिकेट के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में निभाई गई अहम भूमिका के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर का योगदान
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम मौजूदा वक्त में अपनी बुलंदियों को छू रही है। महिला टीम ने पिछले साल 2025 में देश का नाम रोशन कर दिया था। इस साल हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने अपने घर पर वनडे विश्वकप की ट्रॉफी को देश की झोली में डाला था। ऐसा करने वो कई अन्य महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी।
#WATCH | Delhi | President Droupadi Murmu confers Padma Shri on India women’s cricket captain Harmanpreet Kaur for her contributions in the field of Sports (Cricket) (Video source: President of India/Social Media) pic.twitter.com/Rua8xCLznp — ANI (@ANI) May 25, 2026
इसके अलावा कौर ने कई बार अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से भारत को मैच जीताए हैं। उन्होंने अपने खेल से वैश्विक स्तर पर भारत का गौरव बढाया है। वहीं, 2025 में खिताबी जीत के बाद हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट को उंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ देश के कई युवा खिलाड़ियों को इस खेल में करियर बनाने के प्रेरित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Padma Awards 2026: ‘ही मैन’ Dharmendra को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान, Alka Yagnik समेत कई दिग्गज होंगे सम्मानित
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
इन सभी खिलाड़ियों को भी किया जाएगा सम्मानित
| खिलाड़ी का नाम | राज्य व देश का नाम | पद्म सम्मान |
|---|---|---|
| विजय अमृतराज | संयुक्त राज्य अमेरिका | पद्म भूषण |
| बलदेव सिंह | पंजाब | पद्मश्री |
| भगवानदास रैकवार | मध्य प्रदेश | पद्मश्री |
| हरमनप्रीत कौर भुल्लर | पंजाब | पद्मश्री |
| के. पाजनिवेल | पुडुचेरी | पद्मश्री |
| प्रवीण कुमार | उत्तर प्रदेश | पद्मश्री |
| रोहित शर्मा | महाराष्ट्र | पद्मश्री |
| सविता पुनिया | हरियाणा | पद्मश्री |
| व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) | जॉर्जिया | पद्मश्री |
अब टी20 विश्वकप 2026 पर नजर
वनडे विश्वकप 2025 में खिताबी जीत के बाद अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया की नजर अगले महीने से शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 2026 विश्वकप पर है। इंग्लैंड में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होने वाली है। जहां पर टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून से करेगा। ऐसे में भारतीय महिला टीम वनडे के बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी। हाल में कप्तान कौर के द्वारा दिए गए इंटरव्यू में इस बात का संकेत मिला कि टीम इंडिया इस साल अलग अंदाज में क्रिकेट खेलती हुई दिखाई देगी।
ये भी पढ़ें: नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
हाल में हरमनप्रीत कौर ने बताया था कि अब भारतीय टीम सिर्फ एक टूर्नामेंट में जीत से खुश नहीं होने वाली है। मौजूदा वक्त में हम ऐसी स्थिति में हैं जहां पर हमें जीत को अपनी आदत बनाना होगा। कप्तान के इस बयान के बाद भारतीय फैंस को उम्मीद है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी में टीम इंडिया जरूर कब्जा जमाएगी।
